अस्पताल में भर्ती होने का विरोध करने वाले जगजीत डल्लेवाल के शुभचिंतक नहीं: सुप्रीम कोर्ट

by
नई दिल्ली – 1 माह से ज्यादा समय से मरणव्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताते हुए पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए किसान नेताओं की कड़ी आलोचना की है, जो जगजीत सिंह डल्लेवाल को उनकी बिगड़ती सेहत के कारण अस्पताल में भर्ती नहीं होने दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रहा है। अदालत ने किसान नेता को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए मनाने के लिए 31 दिसंबर का समय दिया है।
जस्टिस सूर्यकांत ने पंजाब के मुख्य सचिव से कहा, कृपया उन्हें समझाए कि जो भी उनके अस्पताल में भर्ती होने का विरोध कर रहे हैं, वे उनके शुभचिंतक नहीं हैं। पंजाब के एडवोकेट जनरल, मुख्य सचिव और डीजीपी के आश्वासन पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें उचित कदम उठाने के लिए और समय दिया है। अदालत ने कहा कि अगर पंजाब को किसी सहायता की आवश्यकता है तो केंद्र सरकार अपेक्षित सहायता देगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेल्स ऑफिसर के 100 पद आईएफएम् फिनकोच गलोबल प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा भरे जायेंगे : हिमाचल प्रदेश, पंजाब व चंडीगढ़ में दी जायेगी तैनाती

धर्मशाला, 29 नवम्बर: रोजगार अधिकारी धर्मशाला आकाश राणा ने रोजगार के इच्छुक आवेदकों को सूचित किया है कि आईएफएम् फिनकोच गलोबल प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा महिला व पुरुष आवेदकों से सेल्स ऑफिसर के 100...
article-image
पंजाब

एसएसपी नवजोत सिंह माहल, एसपी(डी), एसपी(एच), डीएसपीज सहित 137 फ्रंटलाइन वर्करों का हुआ कोविड-19 टीकाकरण

जिले में कोविड वैक्सीन के दूसरे पढ़ाव की शुरुआत एसएसपी ने लोगों को बिना डर टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की होशियारपुर, 04 फरवरी: कोविड-19 की रोकथाम के लिए शुरु हुए टीकाकरण...
article-image
पंजाब

पैसों से भरा पर्स लौटा कर नौजवान ने इमानदारी की मिसाल पेश की

गढ़शंकर। अड्डा झुंगियां के नजदीक ईटों के भट्टे के सामने सड़क पर पैसों से भरा पर एक नौजवान ने उसके मालिक को लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूचियों के सत्यापन अभियान में नागरिक करें पूर्ण सहयोग: डीसी डा निपुण जिंदल

21 अगस्त तक चलेगा यह अभियान, हर घर तक पहुंचेंगे बीएलओ धर्मशाला, 8 अगस्त – जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल ने कहा कि जिला में निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि...
Translate »
error: Content is protected !!