मनमोहन सिंह का मेमोरियल बनाएगी केंद्र सरकार : अमित शाह ने खड़गे और पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार को दी जानकारी

by
नई दिल्ली  – केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय राजधानी में एक स्मारक बनाने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई। गृह मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार सुबह सरकार को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ। कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को बताया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। इस बीच दाह संस्कार और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं, क्योंकि एक ट्रस्ट का गठन किया जाना है और इसके लिए जगह आवंटित की जानी हैl
: डॉ. मनमोहन सिंह, जो कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के प्रमुख थे और आर्थिक सुधारों के लिए जाने जाते हैं, का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 10 वर्षों तक देश का नेतृत्व किया।कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए स्थान न तय करना देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर अपमान है। कांग्रेस ने यह मुद्दा उस समय उठाया जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 11:45 बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
बता दें कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को ट्वीट कर केंद्र सरकार पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के प्रति अपमानजनक रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा, “आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह प्रस्ताव दिया कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर किया जाए, जहां उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए एक स्मारक बनाया जा सके। जयराम रमेश ने सवाल उठाते हुए कहा, “हमारे देश के लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि भारत सरकार डॉ. मनमोहन सिंह के वैश्विक कद, उत्कृष्ट उपलब्धियों और दशकों तक राष्ट्र की सेवा के अनुरूप उनके अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए कोई स्थान क्यों नहीं तय कर पाई।
उन्होंने इसे भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जानबूझकर किया गया अपमान करार दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब की जेलों में बंद कैदियों में से करीब 6000 कैदियों को पैरोल पर घर भेजा

होशियारपुर । कोरोना महामारी के चलते राज्य सरकार के निर्देशों पर पंजाब की जेलों में बंद कैदियों में से करीब 6000 कैदियों को पैरोल पर घर भेजा गया जिनमे से 201 कैदी होशियारपुर की...
article-image
पंजाब

सरकार ने राजनैतिक दुर्भावना से बंद किया था जन मंच, लाखों शिकायतों को किया अनसुना : जयराम ठाकुर

नाम बदलना था तो पहले बदलते प्रदेश के लाखों लोगों का भला होता कांग्रेसी नेताओं ने जनमंच के ऐसे-ऐसे नाम रखें जिए सभ्य समाज में बोला नहीं जा सकता है एएम नाथ। शिमला :...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

सुबह राघव चड्ढा से Z+ सिक्योरिटी पंजाब सरकार ने छीनी : दोपहर में केंद्र ने दे दी Z सिक्योरिटी

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने जेड कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है. खबर है कि दिल्ली और पंजाब में राघव चड्ढा को अर्धसैनिक बल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का शुभारंभ

कुल्लू, 18 सितंबर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर कुल्लू में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय का उद्घाटन किया गया। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने वर्चुअल...
Translate »
error: Content is protected !!