आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सिखाई बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग की प्रक्रिया

by

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन डीपीओ कमल किशोर शर्मा ने किया मागदर्शन

एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ विषय पर आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन भी बाल विकास परियोजना मैहला की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
दूसरे दिन के प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री कमल किशोर शर्मा ने की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों की लंबाई एवं वजन मापने की सही प्रक्रिया, ग्रोथ चार्ट की प्रविष्टि तथा अनीमिया से ग्रस्त बच्चों की पहचान और उनमें सुधार के उपायों को व्यावहारिक रूप से समझाया।
इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य विषय ‘नवचेतना एवं आधारशिला’ के अंतर्गत बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास पर विशेष जोर देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया।
सीडीपीओ मैहला श्री राजेश राय ने प्रशिक्षण में पोषण ट्रैकर ऐप के उपयोग पर भी चर्चा की। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आने वाली तकनीकी समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भाग ले रही हैं। अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से लागू कर बच्चों के पोषण एवं विकास को सुदृढ़ बनाएं।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश राय, जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ, जिला समन्वयक पोषण विकास शर्मा, अरुण चौहान, खंड समन्वयक संजय कुमार, वृत पर्यवेक्षक नीलम कुमारी, वृत पर्यवेक्षक रेखा देवी, वृत पर्यवेक्षक रंजना देवी व वृत्त पर्यवेक्षक विद्या देवी भी उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘बदल दिया आईपीएल का इतिहास…’ केएल राहुल ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का सालों पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली : IPL 2026 में शनिवार (23 अप्रैल) को अरुण जेटली स्टेडियम में केएल राहुल का तूफान देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए राहुल ने Punjab Kings के खिलाफ सिर्फ...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहलवानों के धरने प्रदर्शन की ओलंपिक पदक विजेता पहलवान कर रहे : पहलवानों ने साफ किया है कि जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा

दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर में देश के शीर्ष पहलवानों के धरने को बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता पहलवान इस प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं। पहलवानों ने कुश्ती संघ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीटन में 2.03 करोड़ से संवरेगा तालाब : फाउंटेन से लेकर ओपन जिम तक बनेंगे, पार्क और वॉकिंग पाथ से बढ़ेगा आकर्षण : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 14 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन में करीब 2.03 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन तालाब के जीर्णोद्धार एवं...
article-image
पंजाब

सैल्प हैल्प ग्रुपों ऋण देने के दिए निर्देश : सैल्फ हैल्प ग्रुपों को सशक्त बनाने में बैंकों की अहम भूमिका: दरबार सिंह

होशियारपुर, 23 जनवरी: पंजाब राज आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में एन.आई.आर.डी हैदराबाद की ओर से ब्लाक तलवाड़ा, दसूहा व होशियारपुर-2 के समूह बैंक मैनेजरों की ट्रेनिंग अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) दरबारा सिंह रंधावा...
Translate »
error: Content is protected !!