आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और स्कूल भवनों के निर्माण में लाई जाए तेजी– DC अपूर्व देवगन

by

लंबित पड़े निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने को किया निर्देशित
चंबा, 21 नवंबर
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम और सीएसआर के तहत निर्मित किया जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और स्कूल भवनों की निर्माण प्रगति को लेकर आज उपायुक्त कार्यलय के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) कक्ष में विकास खण्ड अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
उपायुक्त ने निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाई जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए
सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित पड़े निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने को निर्देशित किया ।
साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि अभी तक शुरू नहीं हुए निर्माण कार्यों को तय सीमा के भीतर शुरू करना सुनिश्चित बनाया जाए ।
उपायुक्त ने संबंधित एसडीएम से निरंतर अंतराल के भीतर ऐसे कार्यों की समीक्षा करने को भी कहा ।
उपायुक्त ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला टिकरु तथा खग्गा के भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित खंड विकास अधिकारी को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए ।
अपूर्व देवगन ने कहा कि नीति आयोग द्वारा ज़िला में 40 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है इसी तरह सीएसआर के तहत 69 स्कूल भवन बनाए जा रहे हैं ।
बैठक में उपायुक्त ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा को जिला के सभी स्कूलों में शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत उचित कदम उठाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शशि ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह, प्रारंभिक शिक्षा सुमन मन्हास, ओएसडी उमाकांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक लाख रुपये का अंशदान रैडक्रॉस सोसाइटी को रि. प्रोफेसर धर्मपाल ने दिया

एएम नाथ।  हमीरपुर 03 जनवरी। गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली जिला रैडक्रॉस सोसाइटी में आर्थिक अंशदान देने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का कायल है हिंदुस्तान : जयराम ठाकुर

जय राम ठाकुर बोले, मुश्किल हालात में भी सेना का मनोबल बढ़ाने पहुंचे बॉर्डर पर,अपने संबोधन से दिया बड़ा संदेश एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की 564 सडक़ें और 100 पुल आएंगे जांच के घेरे में : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने क्वालिटी जांचने का दिया लक्ष्य

शिमला : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत हिमाचल में वर्ष 2022-23 के दौरान 664 सडक़ एवं पुलों के प्रोजेक्ट की क्वालिटी जांचने का लक्ष्य दिया है। इनमें 564...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्णियां करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कारवाई की मांग को लेकर परशुराम युवा वाहिनी सभा ने डीसी को दिया ज्ञापन

रोहित भदसाली। ऊना : जिले के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्णियां करने और सरकारी अधिकारी के खिलाफ अपशब्द बोलने के आरोप लगाते हुए परशुराम युवा वाहिनी सभा...
Translate »
error: Content is protected !!