सत्य की जीत हुई है : कुलदीप सिंह पठानिया

by

पठानिया ने कहा मोदी सरकार की बदनीयत और गैरकानूनी तरीके से की गई कार्यवाही पूरी तरह से हुई बेनकाब

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मोदी सरकार की बदनीयत और गैरकानूनी तरीके से की गई कार्यवाही पूरी तरह से बेनकाब हो गई है।
माननीय अदालत ने यंग इंडियन मामले में कांग्रेस नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी के खिलाफ ED की कार्यवाही को अवैध और दुर्भावना से ग्रसित पाया है। पठानिया ने कहा कि अदालत ने फैसला दिया है कि ED का मामला क्षेत्राधिकार से बाहर है, उसके पास कोई FIR नहीं है जिसके बिना कोई मामला ही नहीं बनता।
मोदी सरकार द्वारा पिछले एक दशक से मुख्य विपक्षी दल के ख़िलाफ़, राजनैतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से की जा रही यह कार्रवाई आज पूरे देश के सामने बेनकाब हो गई है।
मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं, अपराध की कोई आय नहीं और संपत्ति का कोई हस्तांतरण नहीं यह सभी निराधार आरोप जो निम्नस्तरीय राजनीति, द्वेष की भावना और सम्मान पर हमला करने की भावना से प्रेरित हैं। आज सब धराशायी हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और हमारा नेतृत्व सत्य के लिए और हर भारतीय के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत : पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी चार दिन पहले- अस्पतालों में अलर्ट जारी

चंडीगढ़। शहर में कोविड-19 संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में भर्ती लुधियाना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मरीज को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गौ सेवा समाज की संस्कृति का अभिन्न अंग: कुलदीप सिंह पठानिया

भटियात के तुरकड़ा में गौ सेवा समिति कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि गौ सदन के निरीक्षण के साथ 31 हजार की सहायता की घोषणा एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भगवंत मान की गारंटियां बिना दस्तखत के चेकों के समान : खन्ना ….कहा, पुरानी गारंटियों पर खरे नहीं उतरे सी.एम. और नयी गारंटियों से प्रदेशवासियों को कर रहे भ्रमित 

होशियारपुर 16 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में हो रहे म्युनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की विफल नीतियों से हताष प्रदेश की जनता को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति पट्टा के वार्डों की आरक्षण की अधिसूचना जारी

पट्टा मेहलोग, 6 अप्रैल (तारा) : हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 78 व हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 की अनुपालना में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला...
Translate »
error: Content is protected !!