मुख्यमंत्री ने नादौन-हमीरपुर-घुमारवीं-दिल्ली वॉल्वो बस सेवा का किया शुभारंभ

by
एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में आयोजित चिट्टा विरोधी मेगा वॉकथॉन के उपरांत हिमाचल पथ परिवहन निगम की नादौन-हमीरपुर-घुमारवीं-दिल्ली वॉल्वो बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस रोजाना सुबह 7 बजे नादौन से चलेगी। इसका हमीरपुर से चलने का समय 8 बजे, घुमारवीं से 9 बजे और चंडीगढ़ से 11ः40 होगा तथा यह शाम को 4ः40 पर दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह बस दिल्ली से सुबह 8ः30 बजे चलेगी और शाम को 6ः30 बजे नादौन पहुंचेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और जन सुलभ बनाने के लिए अनेक महत्त्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा शुल्क का भुगतान अब यूपीआई, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से संभव है। हिमाचल पथ परिवहन निगम देश का ऐसा पहला राज्य परिवहन उपक्रम बन गया है जिसने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सुविधा आरंभ की है। इस कार्ड से दिल्ली मेट्रो, दिल्ली परिवहन निगम, हरियाणा रोडवेज तथा पश्चिम मुंबई की बसों सहित पूरे देश में यात्रा की जा सकेगी। रियायती और मुफ्त यात्रा के लिए हिम बस कार्ड, हिम बस प्लस कार्ड और ग्रीन कार्ड जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं। परिवहन निगम के बेड़े में 297 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा रही हैं। 25 स्टेट ऑफ द आर्ट वॉल्वो बसों को परिवहन बेड़े में शामिल करने से निगम में वॉल्वो बसों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। 50 टेंपो ट्रैवलर और 24 सुपर लग़जरी बसें भी खरीदी गई हैं। 250 डीजल बसें, 100 मिनी बसें और चार क्रेनों की खरीद प्रक्रिया प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 234 नए बस रूट जारी किए जा रहे हैं तथा 18 सीटर तक के टेंपो ट्रैवलर वाहनों के संचालन के लिए 350 नए परमिट आवंटन की प्रक्रिया जारी है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हरित परिवहन को प्रोत्साहन देने के लिए छह ग्रीन कॉरिडोर पर 88 पेट्रोल पंप और 41 स्थलों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त राज्य के विश्राम गृह और सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर 310 चार्जिंग स्टेट स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी के आधार पर 41 अन्य स्थलों पर भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिस सीट पर देश और दुनिया के लोगों की निगाह है, वह है रायबरेली : राहुल गांधी को चुनौती बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह, बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव सहित कुल आठ उम्मीदवार

रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी मैदान में हैं।  उन्हें चुनौती दे रहे हैं बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह और बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव.इस सीट पर कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत नए निशुल्क एलपीजी कनेक्शन किए जाएंगे जारी : DC कुल्लू तोरूल एस. रवीश

एएम नाथ।  कुल्लू :  उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MOP&NG), भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला कुल्लू में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के प्रभावी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शगुन योजना, बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थियों को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने वितरित किए चेक

सात हजार एकल तथा विधवा नारियों को गृह निर्माण को मिलेगा अनुदान: बाली बड़ोह के पंचायत सचिवों के साथ बैठक भी की आयोजित नगरोटा, 15 जुलाई। राज्य सरकार चालू वित वर्ष में सात हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमसी ऊना में 43 लाभार्थियों को 10-10 हज़ार रूपये के लोन विभिन्न बैंकों से मुहैया करवाए : नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी

ट वेंडर्ज़ को आत्मनिर्भर बनाने में वरदान साबित हो रही पीएम स्वनिधि योजना -एडीसी एमसी ऊना में मनाया गया प्रधानमंत्री स्वनिधि-स्वावलंबी महोत्सव ऊना, 30 सितंबर: नगर परिषद ऊना में आज आजादी का अमृत महोत्सव...
Translate »
error: Content is protected !!