125 यूनिट निशुल्क बिजली को बंद नहीं किया गया और 300 यूनिट निशुल्क बिजली गरीबों को देंगे : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में 125 यूनिट निशुल्क बिजली को बंद नहीं किया गया और 300 यूनिट निशुल्क बिजली गरीबों को देंगे।  अभी तक केवल लाखों रुपये का आयकर भरने वाले होटलों की सब्सिडी बंद की है। कर्मचारियों को पांच तारीख तक वेतन न मिलने पर उनके सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आर्थिक स्थिति बेहतर होगी उन्हें डीए और एरियर भी देंगे।

नियम 130 के तहत भाजपा सदस्य जीतराम कटवाल की ऊर्जा व जल विद्युत नीति को लेकर चर्चा के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने हिमाचल के हकों को गिरवी रखा और बेचा है। हम इन हकों को लेकर रहेंगे। एसजेवीएन से 25 प्रतिशत के शेयर के लिए हक लेकर रहेंगे।

12 फीसदी बिजली हिमाचल को मिलेगी :   धौलासिद्ध, लुहरी और सुन्नी परियोजनाओं को लेकर सीधे तौर पर कहा है कि 12 प्रतिशत निशुल्क बिजली हिमाचल को देंगे। इस संबंध में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल को स्पष्ट कहा है कि हिमाचल के हितों को नहीं बेचेंगे और परियोजनाओं को टेकओवर कर लेंगे। ऊर्जा नीति में बदलाव का परिणाम है कि अब भविष्य में जो भी परियोजनाएं आवंटित होंगी उसमें पहले 12 साल के लिए रायल्टी 12 प्रतिशत, अगले 18 साल के लिए 18 प्रतिशत और बचे हुए 10 साल में रायल्टी 30 प्रतिशत देनी होगी। वहीं 40 वर्ष पूर्ण होने पर यह प्रोजेक्ट हिमाचल को वापस मिल जाएंगे।

23 परियोजनाओं को पंप स्टोरेज बनाया जाएगा :   उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय से अदाणी समूह को एक रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी जा रही थी, जिसे बंद कर दिया है। बिजली पर सात प्रकार की सब्सिडी दी जा रही है। इसका भी अध्ययन किया जा रहा है। पंप स्टोरेज पॉलिसी बनेगी। सीएम सुक्खू ने बताया कि सरकार पंप स्टोरेज पॉलिसी (Himachal Free Bijli) लाने जा रही है। 23 प्रोजेक्टों को पंप स्टोरेज आधार पर बनाया जाएगा। इसके आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे 22047 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।

ग्रीन हाइड्रो पावर उत्पादन वाला राज्य बना हिमाचल :   हिमाचल देश का पहला ग्रीन हाइड्रो पावर उत्पादन वाला राज्य बनेगा। इंडियन आयल के साथ इसे तैयार किया जा रहा है। प्रदेश में 20990 मेगावाट क्षमता की 953 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इसमें 11,251 मेगावाट क्षमता की 179 परियोजनाओं का दोहन पहले ही कर लिया गया है।  एक साल में 11 पंचायतों में लगेंगे सोलर प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जिले की दो पंचायतों में 500 किलोवाट से लेकर एक मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित कर रही है। पहले चरण में 11 पंचायतों में 500 किलोवाट क्षमता के ग्राउंड सोलर पावर प्रोजेक्ट एक साल में लगाएगी। इनकी कुल क्षमता 5.5 किलोवाट होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना मजबूत कर रहा एनवाईकेः सत्ती

ऊना में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम आयोजित ऊना 10 माचर्रू आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित राजकीय महाविद्यालय में नेहरु युवा केन्द्र ऊना ने जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के प्रयासों से प्रदेश के युवाओं के पहले बैच को विदेश में प्राप्त हुए रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आज इस योजना के अंतर्गत पांच युवाओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं में 70% लोगों की जान ओवर स्पीडिंग के कारण जाती : डॉ. हरप्रीत भाटिया

आईवीवाई अस्पताल,  होशियारपुर  के डॉक्टरों ने गोल्डन ऑवर कान्सेप्ट के महत्व को समझने की आवश्यकता पर बल दिया होशियारपुर : “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 12 वर्षों में वैश्विक स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पीएम स्वनिधि योजना अहम : नीरज नैयर

चंबा में पीएम स्वनिधि महोत्सव आयोजित, उत्कृष्ट स्ट्रीट वेंडरों को किया सम्मानित सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: विधायक नीरज नैयर एएम नाथ। चंबा :  नगर परिषद चंबा के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय...
Translate »
error: Content is protected !!