आंगनवाड़ी वर्कर्स को अभी नहीं मिलेंगे स्मार्ट मोबाइल : 58.30 करोड़ की खरीद प्रक्रिया पर विवाद, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

by

चंडीगढ़ :  पंजाब में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। 58.30 करोड़ के टेंडर पर विवाद के चलते पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खरीद प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की पोषण योजना के तहत 28515 स्मार्टफोन खरीदे जाने हैं। याचिका में आरोप लगाया गया है कि रद किए टेंडर को दोबारा बहाल कर उसी कंपनी को अनुबंध दिया गया है। यह नियमों के विपरीत है, इसलिए पूरी प्रक्रिया रद की जानी चाहिए। अदालत ने प्रारंभिक सुनवाई में मामले की गंभीरता देखते हुए फिलहाल टेंडर के क्रियान्वयन पर रोक लगाने का आदेश पारित किया। साथ ही, पंजाब सरकार, पंजाब इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीआईसीटीसी) और सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को नोटिस जारी कर 23 फरवरी तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

रिकॉर्ड के अनुसार पंजाब इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन ने पिछले वर्ष 27 जून को स्मार्टफोन खरीद के लिए टेंडर जारी किया था। 13 अक्टूबर को सबसे कम दर देने के आधार पर यह ठेका मेसर्स एसआईएसएल इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित कर दिया गया।

सैमसंग ए-16 फाइव-जी खरीदे जाने :  टेंडर की शर्तों के अनुसार कंपनी को सैमसंग गैलेक्सी ए-16 फाइव-जी मॉडल के फोन उपलब्ध कराने थे। कंपनी ने विभाग को सूचित किया कि निर्धारित मॉडल बाजार में उपलब्ध नहीं है। उसने उसी कीमत पर अधिक उन्नत स्पेसिफिकेशन वाले सैमसंग ए-16 फाइव-जी मोबाइल फोन देने का प्रस्ताव रखा।

विवाद की वजह : विभाग ने 31 अक्टूबर को इस प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए 7 नवंबर को ठेका रद कर दिया और उसी दिन नई टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी। याचिका के अनुसार बाद में 5 जनवरी को बिना किसी पूर्व सूचना के दूसरी टेंडर प्रक्रिया को रद कर दिया गया और पहले रद किए गए टेंडर को बहाल करते हुए दोबारा उसी कंपनी को अनुबंध जारी कर दिया गया।

बोलीदाता पहुंचे हाईकोर्ट  :   इस निर्णय को अन्य बोलीदाता कंपनी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी और कहा कि यह न केवल टेंडर शर्तों का उल्लंघन है बल्कि प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े करता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 जून को रोजगार मेला : दसवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट पास, आई.टी.आई. व डिप्लोमा पास प्रार्थी रोजगार मेले का ले सकते हैं लाभ

होशियारपुर, 05 जून: जिला रोजगार सृजन व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर में 7 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भड़के केंद्रीय मंत्री -भाजपा आई तो मुश्किल होगी : पुलिस ध्यान रखे कि सत्ता बदलती रहती

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के दो करीबी सहयोगियों को अरेस्ट करने पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। बिट्टू ने भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हमारी...
article-image
पंजाब

राजा वड़िंग ने कांग्रेस को मुश्किल दौर से निकाला है: दीवान

वड़िंग को अपनी योग्यता और सक्षम नेतृत्व का किसी से प्रमाण पत्र लेने की ज़रूरत नहीं लुधियाना, 16 नवंबर: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

रेत बजरी से भरे सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर कल रात से लेकर अब तक खड़े  गढ़शंकर नंगल रोड पर खड़े : लोग परेशान, पुलिस और प्रशासन खामोश

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर नंगल मार्ग और साथ लगती लिंक सड़कों पर रेत बजरी से भरे सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर कल रात से लेकर अब तक खड़े हो चुके है। जिससे सड़को से गुजरने वालों लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!