7 जून को रोजगार मेला : दसवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट पास, आई.टी.आई. व डिप्लोमा पास प्रार्थी रोजगार मेले का ले सकते हैं लाभ

by

होशियारपुर, 05 जून:
जिला रोजगार सृजन व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर में 7 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले में नामी कंपनियों जैसे सोनालिका, क्वांटम पेपर मिल, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वर्धमान यार्नज व थ्रैड्ज लिमिटेड, होशियारपुर आटोमोबाइल, ए.बी. शूगर लिमिटेड, सैंच्यूर प्लाईवुड, प्रीतिका इंजीनियरिंग कंपोनेेंट्स लिमिटिेड, क्रोमा टाटा इंटरप्राइजेज व अन्य कंपनियों की ओर से भाग लिया जा रहा है। इन कंपनियों की ओर से अलग-अलग जॉब रोल जैसे कि टैक्नीशियन, नान-टैक्नीशियन, बैंकिंग, नान बैंकिंग व हैल्परों आदि अलग-अलग सैक्टरों में भर्ती की जानी है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में दसवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट पास, आई.टी.आई. होल्डर व डिप्लोमा(कोई भी स्ट्रीम) पास प्रार्थी 7 जून को सुबह 09: 30 बजे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो, एम.एस.डी.सी बिल्ंिडग, पहली मंजिल, सरकारी आई.टी.आई कांप्लेक्स, जालंधर रोड होशियारपुर में अपने बायोडाटा की कम से कम 4-5 कापियां लेकर रोजगार मेले का लाभ प्राप्त करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व महिला सरपंच की हत्या : पति की जान बची

मानसा: पंजाब के मानसा जिले में शनिवार को एक दिनदहाड़े की गई हत्या ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। गांव खिल्लन में, पूर्व महिला सरपंच महेंद्रजीत कौर की गोली मारकर हत्या कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले: 14 हजार पद भरने को मंजूरी… रितु नेगी को एक करोड़

3900 शिक्षक, जल शक्ति विभाग में 4090 और स्टाफ नर्स के 500 पदों पर होगी भर्ती; आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और वन मित्रों का मानदेय बढ़ा, दिव्यांगों की पेंशन में भी इजाफा शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...
article-image
पंजाब

लूटपाट के 6 आरोपी गिरफ्तार: सिमकार्ड और ठहराने का प्रबंध कराने वाले भी गिरफ्तार, देसी कट्‌टा और तेजधार हथियार बरामद

बठिंडा : बठिंडा के रामपुरा फुल में एक के बाद एक लूटपाट की तीन वारदातों को अंजाम देने वाला शिकायतकर्ता का मुख्य आरोपी ड्राइवर ही निकला। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सभी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मांगा अकाउंट नंबर , 300 करोड़ रुपए कल होगा जारी : 1923 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बल्क ड्रग फार्मा पार्क

शिमला । हिमाचल में बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए केंद्र सरकार कल 300 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी करेगा। केंद्र सरकार ने उद्योग विभाग से प्रोजेक्ट को लेकर बनाया गया नया अकाउंट...
Translate »
error: Content is protected !!