आंबेडकर-भगत सिंह की तस्वीर सीएम रेखा गुप्ता के दफ्तर से हटाने पर भड़की आप

by
नई दिल्ली :  दिल्ली में विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दफ्तर से संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर हटा दी गई है।  पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि ये बीजेपी की दलित विरोधी राजनीति को जगजाहिर करती है।
               नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, ”दिल्ली सरकार में अरविंद केजरीवाल के बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए उनके कार्यकाल के दौरान हर सरकारी दफ्तर में आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की फ़ोटो लगती थी. लेकिन आज जब हम दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से मिलने विधानसभा में स्थित उनके दफ़्तर में गए तो देखा कि दोनों ही फ़ोटो सीएम कार्यालय से हटा दी गई है, विधानसभा में आप इसका पुरज़ोर विरोध करती है।
आप ने दावा किया कि सीएम के दफ्तर में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और महात्मा गांधी की तस्वीर लगी है।
अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी फोटो हटाने को लेकर ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा, ”दिल्ली की नई बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब की फोटो हटाकर प्रधान मंत्री मोदी जी की फोटो लगा दी. ये सही नहीं है।
उन्होंने कहा, ”इससे बाबा साहेब के करोड़ो अनुयायियों को ठेस पहुंची है. मेरी बीजेपी से प्रार्थना है. आप प्रधानमंत्री की फोटो लगा लीजिए लेकिन बाबा साहिब की फोटो तो मत हटाइए. उनकी फोटो लगी रहने दीजिए।
तस्वीरों को लेकर दिल्ली विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. आतिशी ने नए स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बधाई देने के साथ कहा कि तस्वीरों को हटाना अपमानजनक है. इसको लेकर आप विधायक भी हंगामा करते दिखे. इसपर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि शिष्टाचार संबोधन था. राजनीतिक मंच नहीं बनाना चाहिए था. मैं कड़े शब्दों में आतिशी के व्यवहार की निंदा करता हूं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार में अकेले दम चुनाव लड़ने का केजरीवाल का ऐलान…. बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा- ‘आओ कपटीवाल

पटना: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि आप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

949 शिशु लिंगानुपात जिला ऊना का 2022-23 में बढ़कर : 2011 में जिला ऊना में शिशु लिंगानुपात था 875

ऊना 17 अगस्त: पोषण अभियान के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति तथा एकीकृत बाल विकास सेवाएं के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक उपमंडल अधिकारी ऊना विश्वमोहन देव चैहान की अध्यक्षता में संपन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गगरेट व चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं : 25 जनवरी को रायपुर सहोड़ां में उप मुख्यमंत्री सुनेंगे जन समस्याएं – DC राघव शर्मा

ऊना, 23 जनवरी – प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीणों क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं के निदान और लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने तथा उनका लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए...
article-image
पंजाब

मामला पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने का : पंजाब जल स्रोत संयुक्त मुलाजिम एक्शन कमेटी का शिष्टमंडल जल स्रोत मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा को मिला

होशियारपुर : पंजाब जल स्रोत प्रबंधन तथा विकास निगम में काम करते विभिन्न वर्गों के मुलाजिमों के संयुक्त संगठन पंजाब जल स्रोत संयुक्त मुलाजिम एक्शन कमेटी के संयोजक सतीश राणा, राम जी दास चौहान...
Translate »
error: Content is protected !!