कुर्सी छोड़ खड़े हो गए स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, बोले- ऐसा वातावरण बनाएंगे तो….आतिशी को पहले ही दिन मिली चेतावनी

by
नई दिल्ली : नई सरकार के गठन के बाद सोमवार को दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू हो गया। सत्र के पहले ही दिन दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी को स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने चेतावनी दे दी।
दरअसल स्पीकर चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विजेंद्र गुप्ता को बधाई दी, उनके बाद आतिशी ने भी उन्हें बधाई दी और साथ ही इस बात पर आपत्ति जताई कि मुख्यमंत्री कार्यालय से अंबेडकर और भगत सिंह की फोटो हटा दी गई है।
उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की दलित और सिख विरोधी मानसिकता दर्शाता है। आतिशी के इतना कहने के साथ ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में शोर मचाना शुरू कर दिया। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आतिशी के बाद मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को बोलने का मौका दिया लेकिन आम आदमी पार्टी के विधायक लगातार हंगामा करते रहे।
इसपर विधानसभा स्पीकर अपनी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। उन्होंने आतिशी को बैठने का निवेदन किया और कहा, “ये जो समय है, ये शिष्टाचार संबोधन था। आपको उसका पालन करना चाहिए था। राजनीतिक मंच नहीं बनाना चाहिए था। मैं कड़े शब्दों में आतिशी जी के व्यवहार की निंदा करता हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने सौहार्द पूर्ण वातावरण में चल रहे इस सदन को बिना कारण के डिस्टर्ब करने की कोशिश की, मुद्दा उठाने के लिए आपको पूरा समय मिलेगा, आप जितने मर्जी मुद्दे उठाइए लेकिन अगर आप मुद्दा उठाने से पहले यहां इस तरह का वातावरण बनाना चाहेंगी तो ये विपक्ष का गैर-जिम्मेदार पूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं होगा।
बीजेपी को अहंकार हो गया 
आम आदमी पार्टी के विधायकों ने इस मसले को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन भी किया। मीडिया से बातचीत में आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने बाबा साहेब और शहीद भगत सिंह की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगा दी है। क्या बीजेपी को लगता है कि पीएम नरेंद्र मोदी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह से से बड़े हैं? उन्होंने अहंकार हो गया है। बीजेपी ने अपना दलित और सिख विरोधी चेहरा पूरे देश के सामने रख दिया है। जैसी ही उनकी सरकार आई, उन्होंने सबसे पहले बाबा साहेब और भगत सिंह की फोटो हटाई और उसकी जगह पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो लगा दी ये बहुत दुख की बात है।
आतिशी के आरोपों पर बीजेपी कहा…………
रेखा गुप्ता सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि ‘आप-दा’ वाले लोगों ने दस सालों में कोई काम नहीं किया। जनता ने इन्हें दस साल का टाइम दिया तो इन्होंने बुरा हाल कर दिया। आज भी उन्होंने सदन की पवित्रता को ठेस पहुंचाई। सदन दिल्ली की जनता के भरोसे पर टिका है। उनकी बहुत उम्मीदें हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा, “मैं आप-दा और पूरे विपक्ष से कहना चाहूंगा कि दिल्ली में विकास हो, इसके लिए काम करें, अगर अच्छे सुझाव होंगे तो हम उसे स्वीकार करेंगे। दिल्ली को ‘विकसित दिल्ली’ बनाने में हमारी मदद करे।  जंगपुरा से बीजेपी के विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि कोई फोटो नहीं हटाई गई है। वो कहीं से तस्वीरें ले आए है। इन लोगों ने अन्ना हजारे के प्रदर्शन से करियर शुरू किया लेकिन अब अन्ना ने भी कह दिया कि सही हुआ। हम केजरीवाल को ही झूठा समझते थे। ये तो उनसे भी बड़ी झूठी है।
विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर बनाने के लिए रखे गए दो प्रस्ताव….
विजेंद्र गुप्ता रोहिणी से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। दिल्ली बीजेपी के विधायकों ने उन्हें स्पीकर बनाने के लिए दो प्रस्ताव पेश किए। एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने और दूसरा कैबिनेट मंत्री रविंदर इंद्राज ने पेश किया। इन प्रस्तावों का समर्थन मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और प्रवेश वर्मा ने किया। इन प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। चुनाव ‘प्रोटेम स्पीकर’ अरविंदर सिंह लवली ने कराया। चुनाव के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष आतिशी नए विधानसभा अध्यक्ष को उनके आसन तक ले गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने लगाया था ‘वोट चारी’ का आरोप : SIT ने लिया बड़ा एक्शन, पहली गिरफ्तारी

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोप पर कर्नाटक पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. राहुल गांधी ने पांच नवंबर को...
article-image
पंजाब

प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल स्कॉलरशिप के चेक वितरित किए

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के संस्थापक प्रिंसिपल हरभजन सिंह की स्मृति में संचालित प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने सत्र 2024-25 के अंतर्गत कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों में...
पंजाब

अकाली नेता बीबी जोश के बेटे के उड़े होश….दुकानदार पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज..एसएचओ बलविदर सिंह जौड़ा को सस्पेंड करके लाइन हाजिर

  होशियारपुर : सिटी पुलिस ने रेलवे रोड पर मेडिकल स्टोर के मालिक व उसके परिवार को पीटने के आरोप में शामचौरासी की पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी महिदर कौर जोश के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना में पंचकर्म पद्धति से सैंकड़ो मरीजों का हो रहा इलाज – डॉ ज्योति कंवर

ऊना  : जिला आयुष अधिकारी ऊना डॉ ज्योति कंवर ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय ऊना में समस्त सुविधा से सुसज्जित पंचकर्म की पद्धति से सैंकड़ो मरीजों का इलाज किया जा...
Translate »
error: Content is protected !!