माॅक ड्रिल पूर्वाभ्यास के तहत जिला ऊना के पांचों उपमंडलों में माॅक ड्रिल अभ्यास : माॅक ड्रिल से आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए आती है जागरूकता – महेंद्र पाल गुर्जर

by

ऊना, 8 जून – राज्य स्तर पर आयोजित माॅक ड्रिल पूर्वाभ्यास के तहत जिला ऊना के पांचों उपमंडलों में माॅक ड्रिल अभ्यास किया गया। कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि उपमंडल ऊना में आईओसीएल पेखूबेला में तेल रिसाव के कारण आग लगने की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य, उपमंडल बंगाणा के अंदरौली गांव में बाबा गरीब दास मंदिर और उपमंडल गगरेट के तहत बने दी हट्टी व उपमंडल अंब के अंतर्गत लोअर अंदौरा में अचानक बाढ़ की स्थिति से निपटने तथा उपमंडल हरोली के तहत अचानक बाढ़ आने की स्थिति में सड़क मार्ग अवरूद्ध होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास करवाया गया।
माॅक अभ्यास के उपरांत कार्यकारी उपायुक्त ने बताया कि माॅक ड्रिल करने के उपरांत कर्मचारियों के बीच सुरक्षा एवं जागरूकता आती है तथा कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करने लगते हैं। उन्होंने बताया कि माॅक ड्रिल के माध्यम से हमें आपाकालीन स्थिति में आवश्यक सिस्टम जैसे एंबुलैंस, रेसक्यू टीम, फायर ब्रिगेड कैसे घटना स्थल पर समय पर पहुंच कर बचाव एवं राहत कार्यों को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जागरूकता माॅक ड्रिल से कर्मचारियों सहित अन्य बचाव व राहत कार्यों में लगे वर्करों का मनोबल भी बढ़ता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रतीकात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आयोजित करने से अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य बचाव दल के सदस्यों को जानकारी मिलती है कि दुर्घटना होने की स्थिति में सर्वप्रथम किसे सूचित किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि जिला के सभी उपमंडलों में माॅक ड्रिल चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित आयोजित की गई।
एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान ने बताया कि उपमंडल ऊना में राहत बचाव कार्यों को सुनियोजित ढंग से अंजाम देने के लिए जेएनवी के खेल मैदान में स्टेजिंग बनाया गया था और यहीं से विभिन्न बचाव दलों को घटना स्थल आईओसीएल टर्मिनल पेखूबेला के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि आईओसीएल टर्मिनल में तेल रिसाव होने से आग लगने के कारण निर्धारित परिस्थितियों के अनुरूप रेसक्यू आॅप्रेशन चलाया गया तथा टर्मिनल में कार्यरत कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत माॅक ड्रिल का आयोजन आईओसीएल टर्मिनल पेखूबेला में किया गया जोकि पूर्ण रूप से सुरक्षित समपन्न हुआ।
माॅक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ टीम के सदस्य, फायर ब्रिगेड, पुलिस, स्वास्थ्य सहित अन्य संस्थानों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी कड़ी में उपमंडल बंगाणा के अंदरौली गांव में बाबा गरीब दास मंदिर में एसडीएम मनोज कुमार, उपमंडल गगरेट के तहत बने दी हट्टी में एसडीएम सोमिल गौतम, उपमंडल अंब के अंतर्गत लोअर अंदौरा में एसडीएम विवेक महाजन तथा उपमंडल हरोली के तहत नागरिक अस्पताल हरोली में एसडीएम विशाल शर्मा की अध्यक्षता में राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर करवाई पोस्टर प्रतियोगिता

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 35...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा प्रणाली को कर रहा सुदृढ़ : विद्यार्थियों के विषयवार प्राप्त अंकों तथा जोड़ में कोई त्रुटि नहीं: सचिव

धर्मशाला, 15 जुलाई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा विशाल शर्मा ने कहा कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड जमा दो कक्षा के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को जारी प्रमाण पत्रों में विषयवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिकवरी के लिए लाए लुटेरे ने छुपाए पिस्तौल से पुलिस पर की फायरिंग : पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

मंडी गोबिंदगढ़ :  पुलिस के साथ हुए  देर रात एक एनकाउंटर में लुटेरा घायल हो गया। लुटेरे ने पुलिस पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में लुटेरे के पांव में गोली लगी। जिसके बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन-जन के मुद्दों के लिए तैयार तपोवन : विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गूंजेंगे 248 तारांकित और 68 अतारांकित प्रश्न

एएम नाथ। धर्मशाला, 17 दिसंबर । हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार से धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो रहा है। 14वीं विधानसभा का यह सातवां सत्र है जिसमें 18 दिसंबर से लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!