1600 नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 1600 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि एएसआई कुलविंदर सिंह चौकी बीनेवाल पुलिस पार्टी के साथ पिपलीवाल से बीनेवाल साइड जा रहे थे तो इस दौरान सामने से पैदल चलकर आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। एएसआई कुलविंदर सिंह ने उक्त व्यक्ति को पुलिस कर्मियों के साथ काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से प्लास्टिक के लिफाफे में 1560 नशीली गोलियां 26 पत्तो में और 60 नशे की गोलियां बरामद हुई। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम राकेश कुमार पुत्र ठाकुर दास निवासी बीनेवाल बताया। एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि राकेश कुमार के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह यह गोलियां कहां से खरीदकर लाया था और आगे किसे बेचने जा रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंकलाबी डाक्टर भाग हाल में मनाया रूस क्रांतिकारी दिवस

गढ़शंकर। स्थानीय इंकलाब डाक्टर भाग हाल में रूस क्रंतिकारी दिवस मनाया गया। जिसमें सीपीआईएम के तहसील सैक्रटेरी हरभजन सिंह अटवाल ने कहा कि रूस दुनिया का पहला समाजवादी राज्य 105 वर्ष पहले वहां इंक्लाबी...
article-image
पंजाब

खैहरा की जमानत का मामला : दो साल बाद रद्द कराने हाई कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार…उठे कड़े सवाल

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा दायर जमानत रद्द करने की याचिका पर कड़ा रुख अपनाते हुए अहम सवाल खड़े किए हैं। अदालत ने स्पष्ट...
article-image
पंजाब

जिले में 3600 हैल्थ वर्करस का हो चुका है टीकाकरण: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को अफवाहों से बचने की अपील करते हुए टीकाकरण करवाने के लिए कहा फेसबुक लाइव को दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को किया संबोधित होशियारपुर, 03 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर अपनीत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश जा रहे युवकों की गाड़ी गहरी खाई में गिरी : 1 की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

रोहित भदसाली। डलहौजी। पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे 154 पर आज सुबह मणिमहेश जा रहे जालंधर के युवकों की गाड़ी 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!