जिले में 3600 हैल्थ वर्करस का हो चुका है टीकाकरण: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को अफवाहों से बचने की अपील करते हुए टीकाकरण करवाने के लिए कहा फेसबुक लाइव को दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को किया संबोधित
होशियारपुर, 03 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले में कोविड-19 की रोकथाम संबंधी टीकाकरण सुचारु रुप से चलाया जा रहा है और अगले पढ़ाव में फ्रंटलाइन वर्करस के टीकाकरण की शुरुआत 4 फरवरी से पुलिस लाइन होशियारपुर में हो रही है। वे आज जिला लोक संपर्क कार्यालय के फेसबुक पेज पर लाइव के दौरान जिला वासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिले की कोविड संबंधी ताजा जानकारी देते हुए बताया कि जिले में इस समय कोविड के एक्टिव मरीजों की गिनती 62 है और बुधवार को 8 पाजीटिव मरीज सामने आए हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में कोविड टीकाकरण संबंधी 16,170 हैल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों को रजिस्टर्ड किया गया है, जिनमें से 3600 हैल्थ वर्करों का टीकाकरण हो चुका है और सभी स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि वीरवार को पुलिस लाइन होशियारपुर में पुलिस कर्मचारियों के टीकाकरण की शुरुआत हो जाएगी और जिले के 4 हजार पुलिस कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद पंचायती राज, आंगनवाड़ी वर्करों का भी टीकाकरण होगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण सभी के भले के लिए किया जा रहा है, इस लिए इसे जरुर लगवाएं और अगर मन में शंका है तो इस संबंधी हैल्थ एक्सपर्ट से ही बात करें। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की भी अपील की।
अपनीत रियात ने इस दौरान म्यूनिसिपल चुनावों संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि जिले में नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई है और 4 फरवरी को नामांकन की पड़ताल की जाएगी व 5 फरवरी को सांय 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापिस ले सकता है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने अभी तक जिला प्रशासन व चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया है, उसी तरह वे आने वाले समय में भी चुनावी प्रक्रिया को सुचारु संपन्न करवाने में इसी तरह सहयोग देते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिलिंग दुनिया की सर्वोत्तम पैराग्लाइडिंग साइटों में शुमार : बीड़-बिलिंग में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से बढ़ी हिमाचल की प्रतिष्ठा : आर.एस. बाली

एएम नाथ। बीड़-बिलिंग 2 नवम्बर :- जिला कांगड़ा के बीड़- बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली...
article-image
पंजाब

नगर सुधार ट्रस्टों की खाली पड़ी जमीनों की ई-नीलामी कर सरकार ट्रस्ट को कर रही मजबूतः ब्रम शंकर जिंपा

   7.73 एकड़ में राजीव गांधी एवेन्यू नाम से जल्द ही स्थापित की जाएगी नई रिहायशी स्कीम, सरकार से मिली मंजूरी होशियारपुर, 15 जुलाईः कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य...
पंजाब

सरबत सेहत बीमा योजना के ई- हैल्थ कार्ड बनाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान का लाभ उठाए लोग: अमित कुमार पांचाल

ए.डी.सी ने लाभार्थियों को जल्द से जल्द ई कार्ड बनवाने की अपील की जिले के सेवा केंद्रों व कामन सर्विस सैंटर में लोग बनवा सकते हैं ई-कार्ड, मार्किट कमेटियों में लगाए गए है विशेष...
article-image
पंजाब

महिलाएं अपना पहचान पत्र लेकर सरकारी बसों में नि:शुल्क सफर करने की सुविधा का उठाएं लाभ: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर I   पंजाब सरकार की ओर से एस.सी बसों को छोडक़र सभी सरकारी बसों में महिलाओं को नि:शुल्क बस सफर को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला है। भगवान वाल्मीकि अंतर्राज्यीय बस...
Translate »
error: Content is protected !!