नशा बिक्री का स्टिंग करने पहुंचे कांग्रेस नेता के साथी पर गांजा सेवन का केस, थाने के बाहर धरना

by

गुरतेज सिंह पन्नू का आरोप—पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज कर स्टिंग के वीडियो डिलीट किए; एसएचओ बोले—गांव देनोवाल खुर्द (बस्ती सेंसियां) से किया गिरफ्तार

गढ़शंकर, 18 अक्टूबर। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब में नशे के मुद्दे पर सियासत गरमा रही है। इसी बीच गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द (बस्ती सेंसियां) की बस्ती सैंसिया में कथित तौर पर बिक रहे नशे का स्टिंग ऑपरेशन करने पहुंचे कांग्रेस नेता गुरतेज सिंह पन्नू के एक साथी को पुलिस द्वारा गांजा सेवन के आरोप में गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताते हुए बीती रात थाना गढ़शंकर के बाहर धरना देकर रोष प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेता गुरतेज सिंह पन्नू ने बताया कि उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर गांव देनोवाल खुर्द में कथित तौर पर बिक रहे नशे की स्थिति को सामने लाने की बात कही थी। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ गांव में स्टिंग ऑपरेशन करने पहुंचे। पन्नू के अनुसार, इसी दौरान वाहनों में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनकी टीम के सदस्य शवन कुमार को पकड़ लिया और थाने ले गए। बाद में पुलिस ने उसके खिलाफ गांजा सेवन करने के आरोप में मामला दर्ज कर दिया।

पन्नू ने आरोप लगाया कि शवन कुमार किसी भी तरह का नशा नहीं करता और पुलिस ने उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने उनका मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर स्टिंग ऑपरेशन के दौरान बनाए गए वीडियो डिलीट कर दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शवन के खिलाफ दर्ज मामला वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

गांव देनोवाल खुर्द (बस्ती सेंसियां)  से गिरफ्तारी की पुष्टि

इस मामले में थाना गढ़शंकर के एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि शवन कुमार को गांव देनोवाल खुर्द से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है, जबकि कांग्रेस नेता द्वारा लगाए गए आरोपों पर उनका पक्ष सामने नहीं आया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में फेल हुए 20 मेडिसिन के सैंपल , बाजार से दवाओं का स्टॉक भी वापस मंगाया जाएगा- आप भी तो नहीं खा रहे ये दवाएं

रोहित भदसाली।शिमला :   हिमाचल प्रदेश की 20 समेत देश भर में बनीं 59 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। हिमाचल में गैस्ट्रिक, अल्सर, निमोनिया, जीवाणु संक्रमण, डायरिया, गला दर्द, कब्ज, हार्ट...
article-image
पंजाब

1,766 रिटायर्ड पटवारियों को भर्ती करने पर मुहर लगाई भगवंत मान सरकार ने

चंडीगढ़।  चंडीगढ़ के सिविल सेक्रेटेरिएट में हुई मीटिंग में 1,766 रिटायर्ड पटवारियों को भर्ती करने पर मुहर लगाई गई। रेवेन्यू मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने कहा कि 1090 पटवारी भर्ती किए गए लेकिन उनका प्रोबेशन...
पंजाब

कोविड के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मिल कर उठा रहा है सार्थक कदम: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब सरकार की ओर से भेजी गई एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम को जिले की ताजा स्थिति से करवाया अवगत एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम ने सिविल अस्पताल के कोविड केयर सैंटर का...
article-image
पंजाब

पंजाब एंड सिंध बैंक गढ़शंकर द्वारा 119वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल  गढ़शंकर को व्हीलचेयर और वाटर कूलर किए भेंट

गढ़शंकर । पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा गढ़शंकर में बैंक का 119वाँ स्थापना दिवस मनाया गया।स्थापना दिवस पर बैंक के शाखा गढ़शंकर के मैनेजर निज़ार अहमद खान व अन्य ने सिविल अस्पताल गढ़शंकर में...
Translate »
error: Content is protected !!