आईजीएमसी शिमला में कैंसर रोगी को नहीं मिला इंजेक्शन, मौत : सीएम हेल्पलाइन में दी शिकायत में बेटी ने लगाया आरोप

by
एएम नाथ। शिमला :  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के एक कैंसर रोगी की मौत के बाद मामला सीएम हेल्पलाइन में पहुंच गया है। सीएम हेल्पलाइन को दी शिकायत में परिजनों ने इंजेक्शन न मिलने से रोगी की मौत होने का आरोप लगाया है।
कैंसर रोगी हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत था, लेकिन अस्पताल में रोगी को इंजेक्शन नहीं मिला। बीते माह रोगी की मौत हो गई थी। रोगी की बेटी जाह्नवी शर्मा ने सीएम हेल्पलाइन पर इस संबंध में शिकायत की है। आरोप है कि हिमकेयर में पंजीकृत होने और उसमें राशि होने के बावजूद उसके पिता देवराज को इंजेक्शन नहीं मिला। जाह्नवी ने सीएम हेल्पलाइन पर इस कोताही के लिए जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
   सीएम हेल्पलाइन में दी शिकायत में बेटी ने आरोप लगाया है कि उनके पिता को आईजीएमसी के डॉक्टर ने 13 नवंबर को एक जरूरी इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा था। आईजीएमसी प्रबंधन के बार-बार चक्कर काटने के बाद भी इंजेक्शन नहीं मिला। इंजेक्शन की कीमत करीब 50 हजार रुपये थी। परिवार की आर्थिक हालत इतनी अच्छी नहीं है कि वह इंजेक्शन खरीद पाए। लिहाजा 3 दिसंबर को उनके पिता की मौत हो गई। जाह्नवी ने शिकायत में कहा है कि उनका परिवार हिमकेयर में पंजीकृत है और उसमें उपचार के लिए धनराशि भी थी। उन्होंने बताया कि जब पिता की मौत हो गई तो उसके कुछ दिन बाद फोन आया कि इंजेक्शन आ गया है। जाह्नवी ने सीएम हेल्पलाइन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि इस मामले में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएं।
शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं
जाह्नवी ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज उनकी शिकायत बीएमओ मशोबरा को चली गई। इसके बाद बीएमओ कार्यालय से उन्हें फोन आया उसमें कहा गया कि आईजीएमसी उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है और यह शिकायत उनके पास गलत आई है। उपचार में डॉक्टर की कोताही होती तो इस पर कार्रवाई हो सकती थी, लेकिन हिमकेयर में उपचार न मिलने का मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। ऐसे में अब तक इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जाह्नवी ने बताया कि अब हेल्पलाइन से शिकायत को बिना कोई कार्रवाई किए हटा दिया है। अब जब भी वह शिकायत लिखवाने की कोशिश करती हैं तो सीएम हेल्पलाइन से किसी का फोन आ जाता है कि जल्द ही आपकी शिकायत को दर्ज करेंगे।
सरकार के ध्यान में है मामला
योजना के तहत दी जाने वाली राशि का मामला सरकार में ध्यान में लाया है। सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनराशि जारी कर दी है जोकि जल्द मिल जाएगी -डॉ. राहुल राव, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने मानसून सीजन 2025 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक : सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 जून : उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को मानसून सीजन-2025 के मद्देनज़र तैयारियों एवं संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 करोड़ 64 लाख की राशि होगी व्यय : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विश्राम गृह सिहुन्ता की रखी आधारशिला

भटियात क्षेत्र के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा 288 करोड़ की विशेष कार्य योजना तैयार,  जल्द शुरू होगा महाविद्यालय सिहुन्ता के भवन निर्माण का कार्य एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह जिस तरह से मंडी का अपमान करने पर तुले हुए हैं उसका खमियाजा उन्हें हर हाल में भुगतना पड़ेगा –

मंडी, 30 अप्रैल : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि जिस तरह की शब्दावली का विक्रमादित्य सिंह इस्तेमाल कर रहे हैं उससे यही प्रतीत हो रहा है कि उन्हें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार को देना होगा पैसा….हिमाचल की सबसे ऊंची चोटी तक जाने के लिए : गैर हिमाचली से 50 व विदेशियों से 200 रुपए का शुल्क लिया जाएगा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सरिमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए ईको डेवलपमेंट कमेटी चूड़धार ने बड़ा कदम उठाया है. कमेटी ने तय...
Translate »
error: Content is protected !!