समाज को जात-पात और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान : पारिवारिक संस्कारों और मर्यादाओं को बचाए रखना अत्यंत आवश्यक : राम प्रकाश

by

सराहन मंडल का हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम जम्मू नाग मंदिर भाला में हुआ सम्पन्न

एएम नाथ। चम्बा :  मंडल सराहन का हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम जम्मू नाग मंदिर भाला में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जम्मू नाग मंदिर के चेला नंद लाल ने की। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता आरएसएस के विभाग सेवा प्रमुख राम प्रकाश रहे। जिन्होंने आरएसएस द्वारा हिंदू समाज में किस प्रकार से पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। इसको प्रमुखता से पालन करने बारे समाज का जनजागरण किया। उन्होंने समाज को जाति-पाति और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान किया। वक्ता ने कहा कि “सामाजिक समरसता ही राष्ट्र की प्रगति और मजबूती का मूल आधार है।”
उन्होंने परिवार को समाज की आधारशिला बताते हुए कहा कि आधुनिक जीवनशैली के बीच पारिवारिक संस्कारों और मर्यादाओं को बचाए रखना अत्यंत आवश्यक है। मजबूत परिवार ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकता है। वक्ता ने देवभूमि हिमाचल की प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित रखने पर जोर देते हुए पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताया। उन्होंने स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना तथा अपने सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार ने युवाओं को नशे के दूर रहने का संकल्प करवाया। कार्यक्रम के युवा वक्ता अभाविप के प्रांत मंत्री भवानी ठाकुर ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की क्या भूमिका है इस बारे अपना वक्तव्य रखा।
कार्यक्रन की शुरुआत में नाग मंदिर भाला में हवन किया गया। उसके बाद दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई और फिर टॉपी और पटके से मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया। मौके पर स्वंयोवकों के साथ-साथ भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु, पूक्व बीडीसी सदस्य सुरेश ठाकुर समेत भवानी ठाकुर, अशोक राठौर, अनिल, हेम राज व सौरव इत्यादि युवाओं संग काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं व बुजुर्गों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान में लापता हुई भारत की महिला ने वहीं शादी कर ली : इस्लाम भी अपना लिया

पाकिस्तान : पंजाब की एक सिख तीर्थयात्री सरबजीत कौर पाकिस्तान की अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान लापता हो गई थीं। अब यह सामने आया है कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर वहीं शादी कर ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोटा चैरिटेबल अस्पताल बंद करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुक्खू उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास (आरएसएसबी) द्वारा संचालित चैरिटेबल अस्पताल को बंद करने के मुद्दे पर एक दिसंबर को शिमला में उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है।...
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के नेताओं ने कर्मचारियों को ओपीएस मिलने का स्वागत नहीं किया : डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना : डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अभी भाजपा के नेताओं ने कर्मचारियों को ओपीएस मिलने का स्वागत नहीं किया। जिससे भाजपा का भाजपा को कर्मचारी विरोधी साहमने आ रहा है। ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में सेल्स ऑफिसर के साक्षात्कार 13 को : आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड में 30 पद भरे जाएंगे

हमीरपुर 11 दिसंबर :  मोहाली की कंपनी आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड सीएएसए सेल्स ऑफिसर और बीआरओ के 30 पदों को भरने के लिए 13 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लेगी।...
Translate »
error: Content is protected !!