हिमाचल फन केयर कंपनी के मालिकों पर FIR दर्ज, 2 लोग गिरफ्तार

by

इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंपा

सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुआ था हादसा

डीजीपी ने इंस्पैक्टर के घर पहुंचकर दी सांत्वना

एएम नाथ। फरीदाबाद : सूरजकुंड मेला परिसर में घटित झूला दुर्घटना के संबंध में थाना सूरजकुंड में तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है। हिमाचल फन केयर कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के विरुद्ध गैर-इरादतन हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तारी की गई है। उक्त दुर्घटना में झूला टूटने के कारण कई व्यक्ति घायल हुए।
घायलों को बचाने का प्रयास करते हुए हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद का निधन हो गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2, प्रभारी क्राइम ब्रांच NIT तथा उप निरीक्षक संजय, थाना सूरजकुंड की एक तीन सदस्यीय विशेष अनुसंधान टीम (SIT) गठित की गई है।
परिसर में घटित झूला दुर्घटना की टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए मेला परिसर में झूले लगाने वाली कंपनी हिमाचल फन केयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर निवासी गांव टोका नंगला, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) तथा एक अन्य आरोपी नितेश निवासी धर्मपुरी, सदर मेरठ कैंट (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
घटना के उपरांत अजय सिंघल एवं सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद में निरीक्षक जगदीश प्रसाद के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने ड्यूटी के दौरान घायलों को बचाने का सराहनीय प्रयास किया। उनका निधन पुलिस विभाग के लिए अत्यंत दुःखद है।
—————————–
रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा

विभाग परिवार को यथा संभव आर्थिक सहायता प्रदान करेगा तथा अनुकंपा नीति के अंतर्गत पात्र सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद एवं सुप्रीम अस्पताल में भर्ती घायलों का भी हालचाल जाना।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस घटना में कुल 12 व्यक्ति घायल हुए थे, जिनमें महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम, महिला सिपाही शर्मिला, राजेश (SPO), हर्ष प्रकाश, प्रशांत, अमीषा, परविंदर, सुनील, शिवानी, बलबीर, अनुज एवं पूजा शामिल हैं। इनमें से 5 घायलों को उपचार उपरांत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शेष घायलों की स्थिति सामान्य है तथा उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैग रिपोर्ट से दिल्ली में खुलेगी आम आदमी पार्टी के घोटालों की पोल : खन्ना

आप सरकार ने अपने कार्यकाल में आबकारी नीति की उड़ाई खुलकर धज्जीआं : खन्ना होशियारपुर 27 फरवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चार नई रेलवे परियोजनाओं पर खर्च होंगे 13,168 करोड़ : रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव

धर्मशाला ; 10 अगस्त । केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा न कर पाने की बजह से राज्य में रेलवे लाइनों के निर्माण की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बकरे की बलि : चंजोड़ी महामाई मंदिर कमेटी पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

करसोग : करसोग उपमंडल के चंजोड़ी महामाई मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बकरे की बलि देने की शिकायत पर पुलिस ने मंदिर कमेटी पर मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को मंदिर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने नशे के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करने का समय, हर वार्ड में चलेगा जागरूकता अभियान

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर नगर निगम के विशेष सत्र में किया आह्वान पुनीत महाजन ।  चंडीगढ़, 27 जून : पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद...
Translate »
error: Content is protected !!