भारत पाकिस्तान सीमा से सटे एक गांव के एक घर से 25 किलो हेरोइन और हथियार जब्त

by

अमृतसर : भारत–पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों घोगा में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इस गांव एक घर से 25 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 125 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सीमा पार से नशीले पदार्थ भेजे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर इलाके में निगरानी बढ़ाई गई और संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान संदिग्ध मकान से पैकेटों में छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान नशीले पदार्थों के साथ हथियार भी मिले हैं। पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 60 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन या अन्य माध्यमों से सीमा पार भेजी गई थी, जिसे आगे पंजाब के अन्य इलाकों में सप्लाई किया जाना था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जिस घर से बरामदगी हुई, उसका मालिक कौन है और इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद सामग्री की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच कर आगे की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
(

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के मेंबरों द्वारा लगवाई कोरोना वैक्सीन

सावधानी अपनाकर कोरोनावायरस से बचा जा सकता है:एसएममो गढ़शंकर :  शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर के मेंबरों ने आज संस्था के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू की अध्यक्षता में सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर के एसएमओ...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मानसा से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा : जनता से मांगी राय

पंजाब की राजनीति में उतरने के दिए संकेत, बोले- लोगों के समर्थन और राय के आधार पर लेंगे अंतिम फैसला मानसा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब की राजनीति में...
article-image
दिल्ली , पंजाब

2000 लोगों की फर्जी मार्कशीट व डिग्री बना चुके : पुलिस की अपराध शाखा ने सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों और राज्य शिक्षा बोर्डों की फर्जी डिग्री, मार्कशीट और प्रमाण पत्र तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली : पुलिस की अपराध शाखा ने पूरे भारत में विभिन्न सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों और राज्य शिक्षा बोर्डों की फर्जी डिग्री, मार्कशीट और प्रमाण पत्र तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश दो आरोपियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनाली में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही….कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के मनाली में हाल ही में हुई बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने बड़ी तबाही मचाई है ब्यास नदी के उफान पर आने...
Translate »
error: Content is protected !!