मनाली में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही….कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

by

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के मनाली में हाल ही में हुई बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने बड़ी तबाही मचाई है ब्यास नदी के उफान पर आने की वजह से नदी किनारे बसी कई बस्तियां बह गई हैं और प्रमुख सड़कें और पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

इस प्राकृतिक आपदा में पुराना मनाली सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। मंगलवार को शहर से जोड़ने वाला एक मुख्य पुल बह गया जिसकी वजह से गांवों से शहर का संपर्क पूरी तरह टूट गया। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार जो तबाही हुई है, वह इससे पहले उन्होंने पहले कभी नहीं देखी।

कुछ स्थानीय लोगों के मुताबिक तबाही ने न केवल बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि क्षेत्र की लाइफ लाइन पर्यटन को भी बहुत बड़ा झटका दिया है। स्थानीय लोग अब अधिकारियों से सड़कों की तुरंत मरम्मत करने और ढहे हुए पुल के पुनर्निर्माण की अपील कर रहे हैं। इस बीच लोग खुद भी आगे आकर रास्ते साफ करने में जुटे हैं और राहत कार्यों में मदद कर रहे हैं ताकि जल्द ही इलाके में हालात सामान्य हो सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नालाग़ढ़ में 5.63 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार : पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत किया मामला दर्ज

बीबीएन, 26 जून (तारा) : नालागढ़ के वार्ड 9 में स्थित गुफा वाले मंदिर के समीप बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों से पुलिस ने चिट्टा व नकदी बरामद की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ने बढ़ाए फसलों के समर्थन मूल्य, किसानों को मिलेगा लाभ: प्रो. चन्द्र कुमार

ज्वाली में कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। ज्वाली,6 अप्रैल। ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में आज सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों के लिए क्षमता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खबर है कि केजरीवाल लोकसभा के तुरंत बाद भगवंत मान को हटाने और राघव चड्ढा को पंजाब की कमान देने का निर्णय कर चुके हैं। राघव की जगह राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी जी जाएँगे – कपिल मिश्रा

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के 6 चरण संपन्न हो चुके हैं, 1 जून को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होना है। लेकिन इस बीच दावों और सियासी बयानबाज़ी का माहौल चरम पर है। शराब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब बनाने के लिए अवैध रूप से चलाई जा रही तीन भट्टियों पर कार्रवाई : 14 हजार 500 लीटर लाहन बरामद

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी अभियान पावंटा साहिब : राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान आरम्भ किया है। इसके तहत विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!