पशुओं में लम्पी रोग के लक्षण पाए जाने पर नजदीकी पशु चिकित्सालय में सम्पर्क करें पशु पालक – डाॅ सेन

by

ऊना : हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में पालतू पशुओं में लम्पी चमड़ी रोग का प्रकोप फिर से देखने को मिल रहा है। यह जानकारी पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ जय सिंह सेन ने दी। उन्होंने बताया कि ऊना जिला में पशुपालन विभाग इस बीमारी से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने जिला के सभी पशु पालकों से आग्रह किया कि वे अपने सभी गौवंश का रोग रोधक टीकाकरण करवा लें। यह टीकाकरण जिला के सभी पशु संस्थानों में मुफ्त उपलब्ध है। डाॅ सेन ने जिला के पशु पालकों से अपील की है कि वे लम्पी चमड़ी रोग से प्रभावित क्षेत्रों से मवेशियों की खरीद फरोखत न करें तथा अपने गौवंश में तेज़ बुखार, भुख न लगना, दूध में गिरावट तथ त्वचा में मोटी-मोटी गांठें जैसे कोई भी लक्षण पाय जाने पर अतिशीघ्र नजदीकी पशु चिकित्सालय/औषाधालय में सम्पर्क करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर सिंह बादल तनखइया घोषित : हुकुमनामा को लेकर विवाद में फैसला

पटना : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब व श्री अकाल तख्त साहिब के बीच हुकुमनामा को लेकर विवाद जारी है। इस मामले को लेकर शनिवार को पंच प्यारों ने जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले में स्टॉल संख्या-17 पर मिलेगी निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विधिक जागरूकता स्टॉल शुरू एएम नाथ। चम्बा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) चम्बा द्वारा ऐतिहासिक चौगान में स्टॉल संख्या-17 पर प्रदर्शनी सह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर-नर्स बुजुर्गों के इलाज के लिए पहुंचेंगे घर : सीएम सुक्खू ने योजना जल्द शुरू करने के दिए आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में अब 70 साल से ज्यादा के बुजुर्गों का घरद्वार पर ही उपचार होगा। स्वास्थ्य विभाग को फोन पर सूचना देने के बाद मोबाइल एंबुलेंस घर जाएगी। इसमें एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टोल टैक्स की नीेलामी जिला ऊना में 9 मार्च को

ऊना : 7 मार्च – उपायुक्त राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क ऊना विनोद सिंह डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक टोल टैक्स नीलामी 9 मार्च को दोपहर 12.30...
Translate »
error: Content is protected !!