डोनाल्ड ट्रंप हिमाचल आ सकते अगले महीने : सुरक्षा का जायजा- अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों की टीम पहुंची शिमला

by
शिमला। अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अप्रैल में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के दौरे पर आ सकते हैं। वह अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे जो हिमाचल के दौरे पर आएंगे।
उनके अगले माह के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा जांचने के लिए अमेरिका सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने ऐतिहासिक रिज मैदान की सुरक्षा का जायजा लिया है।
इसके अलावा छराबड़ा स्थित वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल का दौरा किया है। सुरक्षा का जायजा लेने को 43 अधिकारियों की टीम रविवार को करीब 12 बजे शिमला पहुंची।
चंडीगढ़ से 11 गाड़ियों से अमेरिका सुरक्षा अधिकारियों और दिल्ली में अमेरिका दूतावास के अधिकारियों की 43 सदस्यीय टीम पहुंची। सबसे पहले टीम ने छराबड़ा स्थित वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ एस्कॉर्ट भी लगाई गई थी।
इसके बाद सुरक्षा टीम ने ऐतिहासिक रिज मैदान का दौरा किया और सुरक्षा के लिहाज से सारी व्यवस्थाओं को जांचा। सुरक्षा अधिकारियों की टीम के साथ प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक शिमला व अन्य अधिकारी मौजूद थे। यदि अमेरिका के राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा फाइनल होता है और वाइल्ड फ्लावर होटल में ठहरने को मंजूरी मिलती है, तो ऐसी स्थिति में वह कल्याणी हेलीपैड छराबड़ा में ही उतरेंगे।
रिज पर आने के लिए देश के राष्ट्रपति का जो रूट रहता है उसी रूट से आएंगे।  अमेरिका के राष्ट्रपति के दौरे के फाइनल होने के बाद अमेरिका सुरक्षा अधिकारियों की टीम दोबारा से प्रदेश के दौरे पर आएगी। ऐसे में जहां-जहां उनके जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित होगा वहां की सुरक्षा का जायजा लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेटी से यौन उत्पीड़न का आरोपी पिता दोषी करार : 25 साल का कठोर कारावास- 1 लाख रुपये जुर्माना

विशेष न्यायाधीश हमीरपुर की अदालत ने बेटी से यौन उत्पीड़न के आरोपी पिता को दोषी करार दिया है। अदालत ने 25 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

नयना देवी मंदिर से लौट रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त : कई श्रद्धालुओं को मामूली चोटें, बच्चों सहित 15 लोग थे सवार

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में माथा टेककर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कोला वाला टोबा के पास संनटीना यात्री निवास...
article-image
पंजाब

ड्यूटी पर जा रहे एएसआई की गोली मारकर हत्या : अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर : जंडियाला थाने के अधीन पुलिस चौकी नवा पिंड में तैनात एएसआई स्वरूप सिंह की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है। वारदात को अंजाम देने...
article-image
पंजाब , हरियाणा

जॉइंट एक्शन कमेटी ने मोहाली के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा : फेज़ 8बी में प्रस्तावित कचरा प्रसंस्करण केंद्र का कड़ा विरोध जताया

मोहाली । जॉइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों ने जॉइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह की अगुआई में आज मोहाली के डीसी कोमल मित्तल को एक ज्ञापन सौंपकर मोहाली के फेज़ 8बी में प्रस्तावित...
Translate »
error: Content is protected !!