ड्यूटी पर जा रहे एएसआई की गोली मारकर हत्या : अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच में जुटी पुलिस

by

अमृतसर : जंडियाला थाने के अधीन पुलिस चौकी नवा पिंड में तैनात एएसआई स्वरूप सिंह की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्या आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी जुगराज सिंह ने बताया कि मौका स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक स्वरूप सिंह गुरुवार शाम ड्यूटी खत्म कर घर चले गए थे। इसके बाद रात नौ बजे वह बाइक पर कुछ काम से बाहर निकले थे। कुछ देर बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। शुक्रवार सुबह खानकोट नवा पिंड ड्रेन के पास स्वरूप सिंह का शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डीएसपी अमृतसर ग्रामीण सुच्चा सिंह ने कहा कि इस घटना का कोई राजनीतिक एंगल नहीं है। यह निजी दुश्मनी का मामला है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोडिंग बिट्स : आईटी डोमेन्स में नया आयाम – जिसकी पीयूएसएसजीआरसी के छात्र आदर्श कुमार पांडे ने की स्थापना

होशियारपुर: स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रिजनल सेंटर (पीयूएसएसजीआरसी) होशियारपुर के छात्रों ने तकनीकी क्षेत्र में अपने अभिनव प्रयासों से नई उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें से एक उल्लेखनीय पहल Coding Bits है, जिसकी स्थापना संस्थान के...
article-image
पंजाब

4th Intra Moot Court Competition

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.21 : Panjab University Swami Sarvanand Giri Regional Centre, Hoshiarpur, under the aegis of its Moot Court Committee, successfully organized the 4th Intra Moot Court Competition on March 19,20 with the participation of...
article-image
पंजाब

बच्चों की सुविधा के लिए प्रबंध यकीनी बनाने के दिए निर्देश

होशियारपुर 11 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस की अध्यक्षता में जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल भलाई कमेटी के कामकाज संबंधी तिमाही समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने पोस्को, बाल भिक्षा व...
article-image
पंजाब

बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को बड़ी राहत : कोर्ट ने 50 हजार के बॉन्ड पर दी जमानत

बठिंडा । पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को बठिंडा अदालत ने बड़ी राहत दी है। पुलिस की तरफ से उसके खिलाफ दर्ज केस में चालान पेश ना किए जाने पर वीरवार...
Translate »
error: Content is protected !!