श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के आशीर्वाद से ब्रह्मचारी श्री श्याम दास योगी जी महाराज की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक संपन्न

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : परम पूजनीय भक्त ब्रह्मचारी श्री श्याम दास योगी जी महाराज की 26वीं पुण्यतिथि 23 जून 2025 को श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के पावन आशीर्वाद से बड़ी श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाई गई। इस पावन अवसर पर कमला दीदी एवं समस्त भक्त-प्रेमियों द्वारा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी और गुरु महाराज जी की स्मृति में भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया।

भक्तजनों के लिए अटूट लंगर की सेवा भी की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन बाबा जी के प्रति गहरी श्रद्धा और उनके द्वारा दिखाए गए आध्यात्मिक मार्ग के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा।

इस पुण्य अवसर पर विशेष रूप से भूतपूर्व सरपंच संजीव तेजपाल (पनवां), श्री हरप्रीत सिंह और अजय खुल्लर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने बाबा जी के दिव्य चरित्र और शिक्षाओं को स्मरण करते हुए सभी भक्तों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन श्रद्धा, भक्ति और गुरु सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सचिव जिला कानूूनी सेवाएं अथारिटी ने कानूनी साक्षरता दिवस पर गांव सरहालां कलां के लोगों को किया जागरुक

होशियारपुर, 8 सितंबर: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अमरजोत भट्टी के निर्देशों पर सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से माहिलपुर के गांव सरहाला कलां का दौरा किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक कमल ही कमल खिला…. बंगाल विजय के बाद PM मोदी का बड़ा सम्बोधन, जाने क्या कुछ बोले पीएम ?

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित...
article-image
पंजाब

काग्रेस सरकार के समय जिन सडक़ों के निर्माण के लिए ग्रांटें जारी हो चुकी थी उन्हें अव तक क्यों नहीं बनाया – पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर । काग्रेस सरकार दुारा जिन सडक़ों को बनाने की मंजूरी देकर बनाने के लिए ग्रांटें जारी कर दी थी और अव उन सडक़ों को बनाने के ड्रामे कर आम आदमी पार्टी की सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!