थार में लिफ्ट ली दो महिलाओं ने कर दिया 10 लाख की नकदी पर हाथ साफ

by

सोनीपत  : थार में लिफ्ट लेकर युवक से दो महिलाएं उसकी 10 लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गई। महिलाओं ने युवक व साथियों को फ्लैट में बंद कर वारदात को अंजाम दिया। महिलाएं लिफ्ट लेकर युवक के साथ उसके दोस्त के फ्लैट तक पहुंच गईं।

एक महिला फ्लैट के बाहर खड़ी रही और दूसरी अंदर गई। अंदर जाकर महिला ने अपना मोबाइल युवक की गाड़ी में छूटने का झांसा दिया और चाबी लेकर कमरे से निकली तो बाहर खड़ी सहेली ने कुंडी लगा दी। बाद में गाड़ी से नकदी का बैग लेकर भाग निकली।

थार में लिफ्ट लेकर बनाया मूर्ख

गांव नांगल खुर्द निवासी आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोनीपत से शाहपुर रोड होते हुए मुरथल की तरफ जा रहे थे। जब वह अर्धनारीश्वर मंदिर मोड़ पर पहुंचे तो दो महिलाओं ने लिफ्ट देने का इशारा कर उनकी गाड़ी रुकवाई। महिलाओं की उम्र करीब 40-42 वर्ष थी, जिनमें से एक ने पीला और दूसरी ने लाल रंग का सूट पहन रखा था। आशीष का आरोप है कि महिलाओं ने कहा कि आप कहां जाओगे। उन्होंने दोनों को बताया कि रॉयल एस्पेनिया में अपने दोस्त के पास जा रहे हैं। आशीष ने उन्हें लिफ्ट दे दी। रास्ते में बातचीत के दौरान उन्होंने फ्लैट किराए पर लेने की बात कही और आशीष से अपने दोस्त का फ्लैट दिखाने का अनुरोध किया।

आशीष ने बताया कि वह उन्हें बी-2 टॉवर स्थित फ्लैट पर ले गए, जहां उनका दोस्त और अन्य कॉलेज के साथी मौजूद थे। फ्लैट पहुंचने के बाद एक महिला दरवाजे के बाहर खड़ी रही जबकि दूसरी अंदर आ गई। फ्लैट देखने के बहाने महिला ने पानी मांगा। इसी बीच महिला ने कहा कि उसका मोबाइल उनकी थार गाड़ी में रह गया है और वह रूम की फोटो अपनी सहेली को भेजना चाहती है।

थार में लिफ्ट लेकर किया बंद, चाबी लेकर नकदी ले भागी

आशीष ने भरोसे में आकर गाड़ी की चाबी महिला को दे दी। कुछ देर बाद बाहर खड़ी महिला ने कमरे की कुंडी लगाई और भाग गई। आशीष ने दोस्तों को बताया कि गाड़ी में 10 लाख रुपये का बैग रखा है। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले पहलवान नाम के युवक से दरवाजे की कुंडी खुलवाई। आशीष और उसके साथी तुरंत आठवीं मंजिल से नीचे भागे लेकिन गाड़ी खुली पड़ी थी और नकदी का बैग गायब था। आसपास मौजूद एक महिला ने बताया कि दोनों महिलाएं एग्जिट गेट से तेज रफ्तार में निकली हैं।

दो दिन में दूसरी वारदात :  सोनीपत में दो दिन पहले खरखौदा क्षेत्र में तीन महिलाओं ने थार गाड़ी चलाकर जा रहे युवक से लिफ्ट लेने के बाद स्प्रे कर उसे बेसुध कर दिया और उसका साढ़े 5 तोले सोने का कड़ा और चाबी लेकर भाग गई। अब थार सवार युवक की गाड़ी से नकदी लेकर भागने का मामला सामने आया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

17 बर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान : पुलिस को मिला सुसाइड नोट

एएम नाथ । सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सोलन के एक क्षेत्रीय अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी कि एक छात्रा को फंदा लगाने...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय बुनकर दिवस उद्योग केंद्र मेें मनाया : जीएम जिला उद्योग केंद्र ने हस्त शिल्प को प्रफुल्लित करने संबंधी सरकार की अलग-अलग स्कीमों से करवाया परिचित

होशियारपुर, 07 अगस्त:  जिला उद्योग केंद्र होशियारपुर में आज राष्ट्रीय बुनकर दिवस मनाया गया। जानकारी देते हुए जनरल मैनेजर जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार ने बताया कि इस समारोह के दौरान जिले के अलग-अलग...
article-image
पंजाब

कोरोना पॉजिटिव हुए डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी : मंत्री बैंस और अनमोल गगन पहले आ चुके पॉजिटिव

चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस के बाद पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान और अब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को एहतियात बरतने...
article-image
पंजाब

बीत भलाई कमेटी गांवों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों व डिप्टी स्पीकर को सौंपेगी मांगपत्र

गढ़शंकर, 1 अक्तूबर: बीत भलाई कमेटी (इलाका बीत) गढ़शंकर की विशेष बैठक गांव अचलपुर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह बैंस ने की। प्रेस सचिव रामजी दास चौहान ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!