भगवान वाल्मिकी शक्ति सेना पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट अजय थापर को किया सम्मानित

by

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव सतनौर में आयोजित श्री हनुमान चालीसा जी का साप्ताहिक पाठ शिव मंदिर सतनौर में करवाया गया। इस अवसर पर भगवान वाल्मिकी शक्ति सेना के पंजाब अध्यक्ष एडवोकेट श्री अजय कुमार थापर अपने साथियों सहित विशेष रूप से उपस्थित हुए और श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ किया। इस अवसर पर शिव मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह भनोट और अन्य समिति सदस्यों ने एडवोकेट श्री अजय कुमार थापर और उनके सहयोगियों को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस मौके पर अजय कुमार थापर ने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म दुनिया का पहला धर्म है जो प्राचीन काल से चला आ रहा है और सनातन धर्म हमेशा एक दूसरे को प्रेम से रहने की सीख देता है और यह गर्व की बात है कि हम सनातन धर्म में पैदा हुए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान वाल्मिकी महाराज द्वारा लिखित श्री रामायण के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि श्री रामायण से कई शिक्षाएं मिलती हैं और हम सभी को रामायण का पाठ करना चाहिए। इस अवसर पर श्री गुरु रविदास सेना पंजाब के अध्यक्ष दिलबर सिंह, परमजीत सिंह एडवोकेट राजन थापर, हरभजन चौधरी, बिल्ला मेला, गगन कुमार, कुशलदीप | नवरोज शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

केजरीवाल का सियासी भविष्य तय करेगा लुधियाना : लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से AAP की जीत से खुलेगा केजरीवाल के लिए राज्यसभा का दरवाजा

चंडीगढ़ । पंजाब की लुधियाना विधानसभा सीट पर बुधवार को यानी 19 जून को वोटिंग होनी है। लुधियाना उपचुनाव को 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा के चुनाव का सेमीफाइल माना जा रहा। यह...
article-image
पंजाब , समाचार

युवाओं के हुनर को रोजगार से जोड़ेगा ‘हुनर पंजाब’ पोर्टल : 1750 प्रशिक्षण संस्थान एक मंच पर जुड़े

चंडीगढ़: पंजाब के युवाओं को उनकी योग्यता और प्रशिक्षण के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘हुनर पंजाब’ पोर्टल लॉन्च किया। इसके साथ ही फास्ट ट्रैक पंजाब...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के एनसीसी कैडिट चिराग बने सीनियर अफसर, नौ कैडिटस ने प्राप्त किया सी सर्टीफिकेट

गढ़शंकर। बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज के एनसीसी कैडिटस को प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा ने एनसीसी के सी सर्टीफिकेट वितरित किए। एनसीसी कैडिट चिराग के सीनियर अफसर बनने पर रैंक सेरेमनी भी की...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

 21 से 31 मार्च तक लगने वाली मैड़ी मेले की सफलता के लिए डिप्टी कमिश्नर ऊना ने की बैठक, पंजाब के अधिकारियों के साथ चर्चा

मैड़ी होली मेले में 28 मार्च को चढ़ेगा झंडा, ओवर लोडिंग रोकने के लिए पंजाब से सहयोग की मांग ऊना/होशियारपुर, 23 फरवरी हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में 21 से 31 मार्च तक लगने...
Translate »
error: Content is protected !!