चंडीगढ़ में बढ़ी स्कूलों की छुटि्टयां, अब 14 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

by

एएम नाथ। चंडीगढ़ : भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, अब स्कूल 13 जनवरी यानी लोहड़ी तक बंद रहेंगे और 14 जनवरी से सामान्य रूप से खुलेंगे।

इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने छुट्टियों को 10 जनवरी तक बढ़ा दिया था, लेकिन अब ठंड के मौसम को देखते हुए छुट्टियों को फिर से बढ़ा दिया गया है।
इससे पहले के आदेशों में कहा गया था कि स्कूल अपने स्तर पर यह निर्णय ले सकते हैं कि कक्षा 8 तक और गैर-बोर्ड कक्षाओं 9 और 11 तक ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएं या नहीं। इसके अलावा, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खुलने के समय में भी बदलाव किया गया है।
इस संबंध में, शिक्षा विभाग के निदेशक द्वारा आज जारी आदेशों में कहा गया है कि सरकारी विद्यालयों में दो शिफ्टों में चलने वाली कक्षाएं शाम की शिफ्ट में नहीं लगेंगी और इन कक्षाओं के छात्रों को सुबह बुलाया जाना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गूगल मैप का सहारा लेना बना मुसीबत, गोवा जा रहा था परिवार : जंगल में बितानी पड़ी रात

बिहार से गोवा जा रहा एक परिवार गूगल मैप के भरोसे यात्रा कर रहा था। जब उन्हें कर्नाटक के बेलगावी जिले के भीमगढ़ जंगल के अंदर शॉर्टकट का निर्देश मिला। शिरोली और हेम्मदगा इलाके...
article-image
पंजाब

शिवसेना पंजाब ने सड़क पर ओवरलोड बजरी, रेत व पत्थर के टिप्परों की यातायात को लेकर एसएसपी के नाम एसपी को ज्ञापन सौंपा।

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पुलिस के आदेशानुसार होशियारपुर जिले में प्रातः छह बजे से रात नौ बजे तक ओवरलोड ट्रकों व टिप्परों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इसके बावजूद आदेशों की अवहेलना की जा रही...
article-image
पंजाब

भारी बरसात और बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से सजग: संदीप सैनी

बैकफिंको चेयरमैन ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बैकफिंको पंजाब के चेयरमैन संदीप सैनी ने आज कहा कि...
article-image
पंजाब

फुटबाल टूर्नामेंट : रहहली ने रामपुर को 45-4, कहारपुर ने मजारा डिंगरिया को 6-5 व भुलेवाल राठा ने पालदी को 6-5 से किया चित

संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब के सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का पांचवा दिन माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब कहारपुर के प्रधान हरमनजोतसिंह ख़ाबडा व चैयरमेन संत बाबा साधू सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!