पंजाब में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

by

सिटी थाना फगवाड़ा में तैनात था एएसआई,  मामले को ठीक करने के बदले मांगी रिश्वत

एएम नाथ। कपूरथला : पंजाब में मान सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि पंजाब में विजिलेंस ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा सब-डिवीजन में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए सिटी थाना फगवाड़ा में तैनात एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। विजिलेंस ब्यूरो की यह कार्रवाई डीएसपी जोगिंदरपाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। दरअसल आरोपी एएसआई ने एक गांव निवासी से जुड़े एक मामले को ठीक करने के बदले 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। वहीं इस छापेमारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, अभी तक किसी भी पुलिस अधिकारी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा : पुलिस ने छापामारी कर 6 को किया गिरफ्तार

मानसा। पंजाब के मानसा जिले के सरदूलगढ़ के एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर छापामारी करते पुलिस ने होटल मालिक सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की...
article-image
पंजाब

आर्दश सौशल वैल्फेयर सुसायिटी दुारा गांव हीऊं में करवाए जा रहे धीआं का समागम में 31 बच्चियों को लोहड़ी डाली जाएगी

गढ़शंकर : आर्दश सौशल वैल्फेयर सुसायिटी की मीटिंग गांव हीऊं में सुसायिटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में हुई। जिसमें एक जनवरी को गांव हीऊं में धीआं की लोहड़ी के लिए...
article-image
पंजाब

मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड करने के लिए सीएम मान ने जारी किए 68.98 करोड़ रुपये

चंडीगढ़ः मेडिकल कॉलेजों में लोगों को मानक उपचार एवं मेडिकल टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों का काया-कल्प करने के लिए...
article-image
पंजाब

माय हॉस्पिटल्स” ने रमनप्रीत अस्पताल गढ़शंकर में न्यूरो ट्रॉमा, स्पाइन सर्जरी, कार्डियोलॉजी विभाग, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग, मेडिसिन विभाग, आईवीएफ सेंटर और आईसीयू खोला

गढ़शंकर, 26 अगस्त: भारत की सबसे तेजी से बढ़ रही अस्पताल श्रृंखला “सेवा” 24×7 और “माय हॉस्पिटल्स” ने रमनप्रीत अस्पताल, चंडीगढ़ रोड गढ़शंकर में न्यूरो ट्रॉमा, स्पाइन सर्जरी, कार्डियोलॉजी विभाग, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग, मेडिसिन विभाग,...
Translate »
error: Content is protected !!