7 फरवरी को होगी नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा

by

प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

एएम नाथ। चम्बा :  प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, सरोल विक्रम सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (एलईएसटी) कक्षा 9वीं एवं 11वीं, सत्र 2026-27 के लिए आयोजित की जाने वाली चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।पंजीकृत विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह चयन परीक्षा 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे तथा परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा हेल्प डेस्क के प्रभारी गौरव शर्मा से संपर्क किया जा सकता है। उनका संपर्क नंबर 9416197137 एवं 8894294869 है। यदि किसी विद्यार्थी को प्रवेश पत्र का प्रिंट प्राप्त करना हो, तो वह पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सरोल, चंबा में आकर भी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय समिति विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील करती है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड करें, परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले उपस्थित हों तथा प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 150 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण : विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता का किया मूल्यांकन, 4,14,574 रूपये के वितरित किए जाएंगे कृत्रिम अंग – विशाल शर्मा

हरोली, 20 सितम्बर – उपमंडल हरोली के दिव्यांगजनों हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से हरोली नागरिक अस्पताल में आयोजित किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से 11 और हिमाचल से 49 दवाएँ के सैंपल फेल : CDSCO की जांच में दवायों के 112 सैंपल फेल

चंडीगढ़: देशभर में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की सितंबर 2025 की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आउटसोर्स भर्तियों पर हाईकोर्ट की रोक, स्वास्थ्य व वित्त सचिव तलब

‘चोर दरवाजे’ से भर्ती नहीं चलेगी: हाईकोर्ट ने आउटसोर्स नियुक्तियों पर लगाई रोक 17 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों पर कोर्ट की नजर, सरकार से मांगा जवाब एएम नाथ।शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसान आय वृद्धि पर फोकस, मिशन हॉर्टिकल्चर की जिला कार्ययोजना को मंजूरी

एएम नाथ।  कुल्लू, 8 जनवरी : उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रविश की अध्यक्षता में जिला कुल्लू में ‘एकीकृत बागवानी विकास मिशन (मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर) के अंतर्गत वर्ष 2026–27 की जिला वार्षिक...
Translate »
error: Content is protected !!