हत्या व डकैती का वांछित मनदीप पंजाबी गिरफ्तार

by
फ़तेहाबाद, 26 अप्रैल : जिला पुलिस ने कुख्यात अपराधी मनदीप पंजाबी को हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर बरवाला बाईपास के पास दबोचा है। उसके साथ गाड़ी में सवार उसके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए।
सूचना के आधार पर फतेहाबाद सीआईए टीम ने गाड़ी में सवार मनदीप पंजाबी व उसके साथियों को घेर लिया। पुलिस ने पंजाबी की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी।
जिले में नवनियुक्त एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि मनदीप के साथी गाड़ी में सवार अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मनदीप की क्रेटा गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। एसपी ने बताया कि मनदीप पंजाबी पर हत्या प्रयास, लूट, डकैती, एनडीपीएस सहित 26 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे बीते वर्ष अक्तूबर में गांव ढाणी गोपाल में कंटेनर से बरामद 819 किलो चूरा पोस्त के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मनदीप उर्फ पंजाबी चौबारा गांव का निवासी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिस देश की प्रतिद्वंद्वी से होना था विनेश फोगाट का मैच, उसके गोल्ड मेडलिस्ट ने कहा- विनेश को मेडल दो!

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाटको पेरिस ओलंपिक्स के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य करार दिए जाने पर बवाल मचा हुआ है। विनेश बुधवार रात को यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ 50 किग्रा...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में सड़क हादसा, सिहुंता के युवक की मौत

एएम नाथ। चम्बा : चंडीगढ़ में सोमवार को बाइक और कार की टक्कर में सिहुंता के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिनव शर्मा (28) पुत्र सतीश शर्मा गांव मोतला (चौंकी) डाकघर रजैं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने बाबा साहिब सिंह बेदी जी के जन्मोत्सव समागम में की शिरकत, तीन दिन चलेगा समागम

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च. ऊना स्थित ऐतिहासिक किला बाबा बेदी साहिब में गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय भव्य समागम...
article-image
पंजाब

पूर्व सरपंच तरसेम लाल आम आदमी पार्टी में शामिल, विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने दिलाई सदस्यता

होशियारपुर, 4 जनवरी :  आज गांव महिलांवाली के पूर्व सरपंच तरसेम लाल ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और विधायक ब्रम शंकर जिम्पा के नेतृत्व में करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर...
Translate »
error: Content is protected !!