धर्मनिरपेक्षता के लिए बादल साहब की सोच अपनाएं राजनीतिक दल’

by
लंबी । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की दूसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गांव बादल में हजारों लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर धार्मिक हस्तियां भी मौजूद थीं। इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि देश की मौजूदा बहु-धार्मिक स्थिति को धर्मनिरपेक्षता की राह पर ले जाने हेतु सभी राजनीतिक दलों को प्रकाश सिंह बादल की सोच को अपनाना होगा।
उन्होंने कहा कि ‘जनता के मुख्यमंत्री’ के रूप में विख्यात प्रकाश सिंह बादल का विनम्र जीवन एक विश्वविद्यालय की भांति था। वे वोट की राजनीति से ऊपर उठकर सभी धर्मों व वर्गों में लोकप्रिय थे और ‘राज नहीं, सेवा’ के लिए प्रतिबद्ध थे। उन्होंने कहा आज भगवंत मान ‘अपने’ परिवार के मुख्यमंत्री हैं और कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद ‘अपने’ मुख्यमंत्री थे। जूनियर बादल ने स्वर्गीय बादल को देश में कौशल विकास प्रणाली का मूल ‘नायक’ बताते हुए कहा कि उनके जीवन के अंतिम समय में भी युवावस्था और बचपन जीवित रहा। सुखबीर बादल ने उनके फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. बलविंदर सिंह की सेवाओं का विशेष उल्लेख किया। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गडगज ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने मुख्यमंत्री रहते हुए सिख इतिहास और बलिदान से संबंधित विभिन्न स्मारक स्थापित करके सिख विरासत को संरक्षित करने का अभूतपूर्व प्रयास किया।
पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल वास्तव में प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी पंजाब व देश के लिए धर्मनिरपेक्षता की विरासत और नसीहत थी. जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को गुरु की बाणी से जुड़ने की अपील की। पूर्व सांसद बलविंदर सिंह भूंदर, अकाली महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने दिवंगत बादल के साथ बिताए पलों, अवसर और दूरदर्शिता को याद किया। इस अवसर बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल के अलावा इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला की पत्नी कांता चौटाला, अनंतवीर बादल, अकाली दल पीएसी सदस्य अवतार सिंह बनवाला, वरिष्ठ अकाली नेता तेजिंदर मिद्दूखेड़ा, वरिष्ठ अकाली नेता पवनप्रीत सिंह ‘बॉबी बादल’, वरिष्ठ इनेलो नेता संदीप चौधरी, डॉ. एसएस संघा, राजू खन्ना, पटियाला जिला अकाली दल के अध्यक्ष अमित सिंह राठी, गोल्डी अबुल खुराना, हरमेश खुड्डीयां, रणजीत सिंह फतूहीवाला व जसमेल मिठड़ी आदि मौजूद थे।
बादल गांव में खुलेगा स्किल इंडिया सेंटर
भारत सरकार के राष्ट्रीय कौशल भारत निगम ने युवाओं में कौशल विकास के प्रति पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के दृष्टिकोण को ‘सच्ची’ श्रद्धांजलि दी है। निगम ने बादल गांव में प्रकाश सिंह बादल स्किल इंडिया सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। निगम के सलाहकार डॉ. सुरिंदर सिंह कौड़ा ने यह घोषणा की। यह केंद्र प्रति वर्ष दो हजार युवाओं को स्वास्थ्य सेवा, खुदरा, व्यापार कार्यक्रम, कृषि प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, ऑटोमोबाइल व खेल में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर नगर कौंसिल पर आम आदमी पार्टी का कब्जा : सर्वसमिति से हुए चुनाव में सोमनाथ बंगड़ प्रधान चुने गए तो जसविंदर कौर मान सीनियर वाईस प्रधान, बिमला देवी वाईस प्रधान बनी

गढ़शंकर। गढ़शंकर नगर कौंसिल के चुनाव में आज आम आदमी पार्टी का पूरी तरह कब्जा हो गया।आज चुनाव अधिकारी कम एसडीएम संजीव कुमार की देखरेख में चुनाव संपन हुआ। जिसमें सर्वसमिति से आम आदमी...
article-image
पंजाब

विधानसभा में खोली अवैध खनन की परतें खनन मंत्री हरजोत बैंस ने

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में अवैध माइनिंग पर जमकर हुई बहस के उपरांत वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने स्पष्ट कर दिया है कि विपक्षी नेता लोग जितने मर्जी धरने लगा ले। जिसने भी करप्शन...
article-image
पंजाब

स्पीकर ने MLA शीतल अंगुराल का इस्तीफा कर लिया मंजूर : शीतल ने एक ई-मेल और पत्र स्पीकर संधवा को लिखकर इस्तीफा वापस लेने की बात कर चुके थे

जालंधर :  जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल उपचुनाव का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं लिहाजा उन्होंने स्पीकर से इस्तीफा वापस लेने के लिए ई-मेल व पत्र भेजा है लेकिन स्पीकर ने शीतल अंगुराल...
Translate »
error: Content is protected !!