चंडीगढ़ में सड़क हादसा, सिहुंता के युवक की मौत

by
एएम नाथ। चम्बा : चंडीगढ़ में सोमवार को बाइक और कार की टक्कर में सिहुंता के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिनव शर्मा (28) पुत्र सतीश शर्मा गांव मोतला (चौंकी) डाकघर रजैं तहसील सिहुंता जिला चंबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिनव शर्मा चंडीगढ़ स्थित निजी कंपनी में कार्यरत था। युवक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। मां ज्योति देवी अपने इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर गश खाकर घर के आंगन में गिर पड़ीं। पड़ोसियों ने महिला को सहारा देकर उठाया और उसे ढांढस बंधाने का प्रयास किया। मंगलवार को चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। मंगलवार देर रात तक शव पैतृक गांव में पहुंचने की उम्मीद है। इकलौते बेटे को हादसे में खो देने के बाद अब मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मंगलवार को किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला।
मोतला पंचायत प्रधान रक्षा देवी ने बताया कि मृतक अभिनव शर्मा के पिता सतीश शर्मा की बीमारी के कारण छह माह पहले मौत हो चुकी है। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। परिवार में अब केवल माता ज्योति देवी हैं, जो बेटे के साथ रहती थीं। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी बेटे के कंधों पर ही थी। इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। मृतक की मां को सांत्वना देने के लिए ग्रामीण उसके घर पहुंच रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार नहर में गिरने से दो पटवारियों की मौत

तरनतारन : तरनतारन के पास कच्चा पक्का गांव के पास बीती रात कार नहर में गिरने से दो पटवारियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक होंडा सिटी कार नहर में गिर गई...
article-image
पंजाब

एन.ओ.सी/एन.डी.सी. न मिलने पर हलफनामे के साथ दाखिल किए जा सकते हैं नामांकन पत्र

आर.ओ. की ओऱ से रिपोर्ट देने के लिए संबंधित अथारिटी को भेजे जाएंगे नामांकन दस्तावेज,    संबंधित अथारिटी 24 घंटों के भीतर देगा रिपोर्ट होशियारपुर, 30 सितंबर :  पंचायत चुनावों से संबंधित नामांकन दाखिल करने को...
article-image
पंजाब

420 के मुकदमे का फरार आरोपी गिरफ्तार

गढ़शंकर, 10 दिसंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 2017 में दर्ज 420 के मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर जैपाल ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर...
article-image
पंजाब

दर्दनाक -चारों की हत्या कर खुद आत्महत्या : कर्ज से परेशान पोस्टमास्टर ने साल की आखिरी रात को उठाया खतरनाक कदम

आदमपुर : गांव डरौली खुर्द  डाकखाने में काम करने वाले पोस्टमॉस्टर मनमोहन सिंह ने साल की आखिरी रात को कर्ज  से परेशान होकर  परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कर खुद आत्महत्या कर अपना पूरा...
Translate »
error: Content is protected !!