जोया खान, मरियम और बलविंदर समेत 13 भारतीयों की मौत : LoC पर पाकिस्तान की फायरिंग

by
भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास फॉरवर्ड इलाकों में भारी गोलीबारी की. इस हमले में चार बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 57 अन्य घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, भारत के मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान सेना ने बुधवार देर रात एलओसी के पास अग्रिम इलाकों में तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।
इस दौरान पाकिस्तान सेना ने मोर्टार भी दागे.
हालांकि, भारतीय सेना ने गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया. भारतीय सेना की कार्रवाई में दुश्मन पक्ष के भी कई लोग हताहत हुए. इस दौरान भारत ने पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया. पाक की तरफ से पुंछ में नियंत्रण रेखा के सभी इलाकों से गोलाबारी की गई. इसके अलावा राजौरी के अग्रिम इलाकों और कुपवाड़ा के उरी, करनाह और तंगधार सेक्टर में भी गोले दागे गए।
पाक सेना की गोलीबारी में 13 भारतीयों की मौत
यह गोलाबारी पूरे सीमावर्ती इलाकों में रात करीब दो बजे शुरू हुई. अंधाधुंध गोलाबारी के चलते कई मकानों को नुकसान पहुंचा, वाहन जल गए, दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं. अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से भारी तोपखाने और मोर्टार का इस्तेमाल किया गया. मनकोट, मेंढर, ठंडी कस्सी और पुंछ शहर के दर्जनों अग्रिम गांवों और घनी आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाया गया.
पाकिस्तान की गोलीबारी में जिन भारतीयों की जान गई है, उनमें 13 लोग शामिल हैं. सेना के अधिकारियों ने बताया कि 12 का नाम सामने आ गया है जबकि एक का अभी पता नहीं चल पाया है.
बलविंदर कौर उर्फ रूबी (33)
मोहम्मद जैन खान (10)
जोया खान (12),
मोहम्मद अकरम (40),
अमरीक सिंह (55),
मोहम्मद इकबाल (45),
रंजीत सिंह (48),
शकीला बी (40),
अमरजीत सिंह (47),
मरियम खातून (7),
विहान भार्गव (13)
मोहम्मद रफी (40)
* (अभी नाम सामने नहीं आया है)
अधिकारियों ने बताया कि बारामूला के उरी सेक्टर में सीमा पार से हुई गोलाबारी में पांच नाबालिग बच्चों सहित दस लोग घायल हो गए, जबकि राजौरी में तीन अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में गोलीबारी के कारण कई घरों में आग लग गई.
भारत ने लिया पहलगाम का बदला
पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 7 मई की दरमियानी रात ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान पर हमला कर दिया. इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. भारत ने पाकिस्तान में कुछ 9 ठिकानों पर हमला किया. 25 मिनट के ऑपरेशन ने पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सैनिक विश्राम गृह चम्बा में 5 जनवरी को आयोजित होगा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा शिविर-उपनिदेशक, सैनिक कल्याण

9 जनवरी को विश्राम गृह चुवाड़ी में भी आयोजित होगा चिकित्सा शिविर एएम नाथ। चम्बा : कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवा निवृत्त), उपनिदेशक, सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, दिवगत...
article-image
पंजाब

रेस्टोरेंट मालिक की गोलियां मारकर सरेआम हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

अमृतसर :पंजाब के अमृतसर में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय व्यापारी और रेस्टोरेंट मालिक आशु महाजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के कुछ ही घंटों बाद कुख्यात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला शहर, मुख्य औद्योगिक क्षेत्रों जैसे बीबीएन और जिला मुख्यालयों में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के मंत्री जगत सिंह नेगी ने दिए निर्देश 

एएम नाथ। शिमला :  राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर को पंजाब एंड सिंध बैंक ने भेंट की व्हीलचेयरें और वाटर कूलर

गढ़शंकर, 24 जून : पंजाब एंड सिंध बैंक के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय होशियारपुर की ओर से सिविल अस्पताल गढ़शंकर को मरीजों की सुविधा के लिए तीन व्हीलचेयर...
Translate »
error: Content is protected !!