पंजाब में 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, अकाली दल से गठबंधन की अटकलों को किया खारिज : सतीश पूनिया

by

2027 से पहले बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना प्राथमिकता

चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के नए प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने सोमवार को स्पष्ट किया कि भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 117 सीटों पर अपने दमखम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का स्पष्ट संदेश है कि पार्टी पंजाब में संगठन को मजबूत करते हुए चुनावी मैदान में उतरेगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों और सह प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह रैना की मौजूदगी में प्रेसवार्ता के दौरान पूनिया ने कहा कि उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी चुनाव से पहले पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। इसके तहत बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि भाजपा कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठकें कर संगठन की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

अकाली दल से गठबंधन पर बोले—अभी केंद्रीय नेतृत्व का फैसला स्पष्ट

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के संबंध में पूछे गए सवाल पर पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक देश के मुखिया हैं और उनसे कोई भी व्यक्ति या दल विभिन्न मुद्दों को लेकर मिल सकता है। उन्होंने कहा कि किसी मुलाकात को भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन से जोड़कर देखना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर कुछ नेताओं की व्यक्तिगत टिप्पणियां हो सकती हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व की ओर से फिलहाल स्पष्ट संदेश है कि भाजपा 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

‘पंजाब में भी भाजपा तोड़ेगी मिथक’

पूनिया ने कहा कि भाजपा ने त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा सहित कई राज्यों में राजनीतिक मिथकों को तोड़ा है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भी पार्टी मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता भाजपा के संकल्पों को समझेगी और प्रदेश में ‘डबल इंजन सरकार’ को सेवा का अवसर देगी।

17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

भाजपा प्रभारी ने बताया कि पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पंजाब सहित देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, युवाओं, नवाचार और अन्य सामाजिक मुद्दों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अभियान के कार्यक्रम बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

ईडी कार्रवाई पर केजरीवाल और आप पर निशाना

पूनिया ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सहित आप नेताओं को ईडी से डरने की जरूरत नहीं है। यदि वे खुद को पाक-साफ मानते हैं तो उन्हें जांच एजेंसी को स्वतंत्र रूप से अपना काम करने देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य पंजाब में संगठन को मजबूत करना और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को जमीनी स्तर पर तैयार करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चम्बा अस्पताल में डाक्टर करते हैं मरीजों से बदसलुकी

एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा अस्पताल में आजकल डाक्टरों की मरीजों से बदसलुकी बढ़ती ही जा रही है। मेडिसिन विभाग के डाक्टर अपने को शैतान से कम नहीं समझ रहे। इंसानियत नाम की कोई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी से डरकर राहुल ने नहीं की थी अपनी गर्लफ्रेंड से शादी : जर्नलिस्ट आरती रामचंद्रन के किताब ‘डिकोडिंग राहुल गांधी’ में उनकी प्रेमिका के बारे में लिखा

नई दिल्ली। रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की शादी को लेकर चर्चा जोरो पर हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी जल्द ही शादी के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में लिबरल आर्ट्स सोसायटी का गठन : मातृभाषा को कभी नहीं भूलना चाहिए – डॉ. कंवलजीत कौर

गढ़शंकर, 4 मार्च: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर ने कॉलेज के सामाजिक विज्ञान और भाषा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक लिबरल आर्ट्स सोसाइटी का गठन किया गया। सोसायटी के उद्घाटन अवसर पर...
article-image
पंजाब

मांगे उधार दिए हुए 1200 रुपये तो उतार दिया मौत के घाट – रात को इकट्ठे बैठकर पी थी शराब

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के झांबेवाल गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्ती की हत्या कर दी है। दोस्त को दिए 1200 रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!