‘माई लाइफ-माई क्लीन सिटी’ की शुरुआत : प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं को आर.आर.आर सैंटरों में किया जाएगा जमा

by

होशियारपुर, 18 मई: नगर निगम होशियारपुर के कमिश्नर कोमल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में सफाई के विशेष अभियान ‘माई लाईफ-माई क्लीन सिटी’ चलाया जाएगा। यह अभियान वातावरण दिवस के मौके पर देश भर में चलाया जा रहा है ताकि लोगों की जीवन शैली में बदलाव लाकर वातावरण की सुरक्षा में भागीदारी यकीनी बनाई जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान शहर के अलग-अलग स्थानों पर विशेष तौर पर आर.आर.आर. सैंटर बनाए जाएंगे, जहां लोग अपनी प्रयोग करने वाली व रियूजेबल वस्तुएं जमा करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह केंद्र स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत रिड्यूज, रियूज व रिसाइकिल के सिद्धांत पर स्थापित किए जाएंगे।
कमिश्नर नगर निगम ने बताया कि आर.आर.आर केंद्रों में शहर के निवासी अपना प्रयोग किया जाने वाला सामान जैसे कि कपड़े, जूते, बैग, खिलौने, किताबें व अन्य स्टेशनरी, इलेक्ट्रानिक का सामान आदि जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी जरुरतमंद व्यक्ति यह सामान नि:शुल्क ले सकेगा और बाकी सामान को रिसाइकिल किया जाएगा। सामान जमा करवाने वालों को वापसी पर उपहार के तौर पर नि:शुल्क खाद, कपड़े के थैले और प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए सभी केंद्रों को जियो-टैग किया जाएगा व रोजाना मिलने वाली सामग्री का रिकार्ड रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान प्लास्टिक के लिफाफे, सिंगल यूज प्लास्टिक की वस्तुएं बेचने व प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई व जुर्माना लगाया जाएगा व पेड़ों की जड़ों से टायलों व होर्डिंग्ज को हटाया जाएगा और स्थानीय किस्मों के अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए समूह नागरिकों व संस्थाओं का सहयोग जरुरी है।
मेयर सुरिंदर कुमार ने बताया कि यह अभियान शहर को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने नागरिकों व संस्थाओं को अपील की कि वे अपने नजदीकी केंद्रों में अधिक से अधिक रियूजेबल वस्तुएं जमा करवाएंगे। उन्होंने शहर वासियों को प्लास्टिक के लिफाफे, सिंगल यूज प्लास्टिक की वस्तुओं का प्रयोग न करने की भी अपील की व खुले में कूड़ा न फेंकने और आग न लगाने संबंधी भी कहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई : 6 पिस्तौल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे तस्करों से...
article-image
पंजाब

Legal Awareness Program on Drug

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.9 : Under the guidance of District and Sessions Judge Rajinder Agrawal and Chief Judicial Magistrate-cum-Secretary of the District Legal Services Authority (DLSA) Hoshiarpur, Neeraj Goyal, a legal awareness program focusing on drug...
पंजाब

माता तृप्ता महिला योजना तहत 125 सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं को लाकर महिलाओं का सशक्तिकण किया जाएगा: अरूणा चौधरी

श्री गुरू रविदास जी की यादगार(मीनार-ए-बेगमुपरा) के निर्माण की 45 करोड़ 29 लाख की राशि विभाग को इस बजट में जारी कर दी जाएगी गढ़शंकर: माता तृप्ता महिला योजना तहत 125 योजना को लाकर...
Translate »
error: Content is protected !!