अविनाश राय खन्ना द्वारा चोरों को भगाने वाले किरनदीप का सम्मान 

by
गढ़शंकर, 22 अप्रैल: कुछ दिन पहले गढशंकर के गबरू मोबाइल शाॅप पर चोरी की घटना हुई। जिसमे दुकान के मालिक के अनुसार 40-45 लाख के मोबाइल चोर अपने साथ लेकर जा रहे थे। तभी गढशंकर के नंगल रोड के निवासी किरनदीप सिंह उर्फ निक्का की मुस्तैदी से तथा शोर करने से चोर सारा सामान फैंक कर भाग गए। इस बात का पता लगने पर भाजपा के राष्ट्रीय नेता अविनाश राय खन्ना ने दुकान मालिक गबरू के साथ बात करके निक्का को सम्मानित करने का कार्यक्रम बनाया। आज गढ़शंकर में किरनदीप सिंह निक्का को श्री खन्ना जी ने शाल एवं गुलदस्ता देकर तथा दुकान मालिक की तरफ से मोबाइल फोन भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्यों में अविनाश शर्मा,  करनैल सिंह, करम खुरमी,  सतविंदर सिंह, ओंकार चाहलपुरी,  संजीव कटारिया , भाजपा मंडल गढ़शंकर के अध्यक्ष नितिन शर्मा,  हरमिंदर चांदपुरी आदि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को लोगों को आने वाली समस्याओं के जल्द समाधान के दिए निर्देश

Dc ने कहा संबंधित विभाग लोगों को बेहतर सेवाएं देना बनाए यकीनी कस्बा हरियाना व नगर निगम होशियारपुर से संबंधित समस्या का करवाया हल होशियारपुर, 13 अगस्त डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले के...
article-image
पंजाब

पंजाब में 13 सीटों पर इन दिग्गजों का होगा आहमने सहमने का मुकाबला : 26 महिलाओं सहित कुल 328 उम्मीदवार मैदान में – मतदान के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

चंडीगढ़ : पंजाब में 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए कल शनिवार को मतदान होगा, जिसमें ‘इंडिया गठबंधन’ के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी...
article-image
पंजाब

भाजपा ने पंजाब की तीन और सीटों से उतारे उमीदवार : होशियारपुर से सोम प्रकाश की टिकट काट उनकी धर्मपत्नी को दी टिकट

चंडीगढ़ : भाजपा ने पंजाब में तीन और सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया । भाजपा ने होशियारपुर से मंत्री की सोम प्रकाश की टिकट काट कर उनकी धर्मपत्नी...
article-image
पंजाब

हार्दिक पांड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी देने के साथ- साथ शुभमन गिल को बतौर उप- कप्तान

नई दिल्ली : टीम इंडिया के मौजूदा समय में वनडे क्रिकेट में अधिक ध्यान न देकर टी20 क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट को अधिक महत्व दे रही है. टीम इंडिया को अपनी अगली दो सीरीज...
Translate »
error: Content is protected !!