राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत क्लस्टर स्तर पर पट्टा में बैठक का आयोजन

by

मोबाइल एप्लीकेशन से महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

पट्टा मेहलोग, 5 जून (तारा) : विकास खंड कार्यालय पट्टा में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

खण्ड विकास अधिकारी कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में संकुल सतरीय बैठक में स्वयं सहायता समूहों की सदस्य, कृषि एवं पशु सखी, सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों तथा संबंधित कार्मिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के दौरान लोकोस एप पर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सभी समूह की महिलाओ एवं सभी संभावित लखपति दीदियों की प्रविष्टियों को आजीविका रजिस्टर में समयबद्ध एवं सही तरीके से दर्ज करने पर विशेष जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। खण्ड विकास अधिकारी ने कार्मिकों को निर्देश दिए कि पात्र महिलाओं का विवरण शीघ्रता से दर्ज किया जाए ।
इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को फूड वैन सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा स्वरोजगार एवं आयवर्धन के नए अवसरों पर जानकारी प्रदान की। बैठक में एंटरप्राइज ट्रैकिंग मॉड्यूल के प्रभावी क्रियान्वयन, समूहों की ओर से संचालित उद्यमों की नियमित निगरानी तथा उत्पादों के विपणन को सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
आगामी शूलिनी मेले में स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया। समूहों की ओर से निर्मित स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा महिलाओं को इस अवसर का लाभ उठाकर अपने उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में मिशन एग्जीक्यूटिव (फार्म) प्रिया तथा एमआईएस ऑफिस असिस्टेंट अनु कुमार नेगी ने विभिन्न योजनाओं, पोर्टल प्रविष्टियों तथा समूहों की प्रगति से संबंधित जानकारी साझा करते हुए प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
खंड विकास अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों का आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं, उद्यमिता और विपणन अवसरों का लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर सकती हैं।

पट्टा में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए स्वय सहायता समूह के कार्यकर्ता

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा निर्वाचन 2024 की अवधि के दौरान नगदी ले जाते समय साथ रखें आवश्यक दस्तावेज-  DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा 17 मार्च :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया के दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ छापेमारी : 367 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, दिल्ली से मुंबई तक छापे – भूषण स्टील लिमिटेड के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत

नई दिल्ली :   ED ने कहा कि भूषण स्टील लिमिटेड के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और ओडिशा के कुछ शहरों में 367 करोड़ रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेजों में ‘नई शिक्षा नीति’ का आगाज : छात्र अब चुन सकेंगे 3 या 4 साल की डिग्री, अधिसूचना जल्द जारी होगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचलप्रदेश के कॉलेजों में जहां छात्रों की संख्या कम होगी, वहां तीन वर्षीय डिग्री और जहां संख्या अधिक होगी, वहां चार वर्षीय डिग्री कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। सहपाठ्यक्रम गतिविधियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

24 नए चेहरों से समझें 2024 में बीजेपी का नया गेम : 7 केंद्रीय मंत्रियों को राज्यसभा चुनाव में नहीं बनाया कैंडिडेट

केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी ने इसके लिए 28 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इन 28 में से चार ही पुराने चेहरे हैं, जबकि 24 सीटों पर नए लोगों को मौका दिया गया है। ...
Translate »
error: Content is protected !!