ED की ताबड़तोड़ छापेमारी : 367 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, दिल्ली से मुंबई तक छापे – भूषण स्टील लिमिटेड के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत

by

नई दिल्ली :   ED ने कहा कि भूषण स्टील लिमिटेड के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और ओडिशा के कुछ शहरों में 367 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की गई है।   ईडी ने एक बयान में कहा कि फर्जी निदेशकों के माध्यम से बेनामीदारों/ फर्जी कंपनियों के नाम पर की गई संपत्तियों को कुर्क करने के लिए धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है।

भूषण स्टील लिमिटेड (बीएसएल) का वर्ष 2018 में टाटा स्टील लिमिटेड ने कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) पूरा करने के बाद अधिग्रहण कर लिया था. ईडी ने बीएसएल, उसके प्रबंध निदेशक नीरज सिंगल और सहयोगियों पर ‘कई फर्जी कंपनियां’ बनाने का आरोप भी लगाया है।

इधर से उधर किया पैसा :   बयान के मुताबिक, ‘इन लोगों ने कई कंपनियों की श्रृंखला का इस्तेमाल करते हुए धन को एक कंपनी से दूसरी कंपनी में स्थानांतरित किया। इस धन को पूंजी के रूप में लगाने, संपत्ति खरीदने और अन्य व्यक्तिगत उद्देश्यों के लिए भेजा गया था जबकि कर्ज देने वाले बैंकों का यह इरादा नहीं था।

जांच एजेंसी ने जांच के आधार पर दावा किया है कि बीएसएल के प्रवर्तकों, निदेशकों और अधिकारियों ने ‘जाली’ दस्तावेज तैयार किए और साख-पत्र (एलसी) में छूट के लिए बैंकों को फर्जी सूचना दी और धन को गलत इरादों से अपनी कंपनियों में वापस भेज दिया।  प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के पक्ष में बनाए गए फर्जी एलसी पर मिले कोष का ‘दुरुपयोग’ किया गया। इस धन को अन्य समूह/ संबद्ध कंपनियों में भेज दिया गया। जिससे भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक को नुकसान हुआ।

बीएसएल के प्रबंध निदेशक सिंगल को ईडी ने जून, 2023 में गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत जेल में है। एजेंसी ने कंपनी के पूर्व उपाध्यक्ष (बैंकिंग) पंकज तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष (लेखा) पंकज अग्रवाल, पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी नितिन जौहरी, सिंगल की बहन अर्चना मित्तल और बहनोई अजय मित्तल को जनवरी में गिरफ्तार किया था। इनमें से अर्चना को जमानत मिल गई है जबकि बाकी सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जय राम सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी चार्जशीट की पेश: नेता प्रतिपक्ष अग्निहोत्री ने कहा कि देवभूमि में पहली बार नौकरियां बेची गई

शिमला : जय राम सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी चार्जशीट पेश कर दी है, जिसमें कहा गया है कि भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। चुनाव प्रचार...
article-image
पंजाब

आजादी संभाल कर रखना सबसे बड़ी चुनौती: जंडा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सभ्याचार संभाल सोसाइटी ने देश मेरा मैं देश का विषय पर भाषण प्रतियोगिता की आयोजित । आजादी मिलने के उपरांत सबसे बड़ी चुनौती आजादी को संभाल कर रखना है जिसे पूरा...
article-image
पंजाब

मनदीप कौर अमरीका के कातिलों को सजाएं दिलाने के लिए किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर :21 अगस्त: जनवादी स्त्री सभा द्वारा तहसील गढ़शंकर के गांव लहरा, गढ़ी मट्टों, गढ़शंकर में मनदीप कौर अमरीका के कातिलों को सजाएं दिलाए जाने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किए गए। इस...
article-image
पंजाब , समाचार

किसानों तक नहरी पानी पहुंचाना और भूजल बचाना सरकार की प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

किसानों तक नहरी पानी पहुंचाना और भूजल बचाना सरकार की प्राथमिकता :  बरिंदर कुमार गोयल – कैबिनेट मंत्री ने बिस्त दोआब व कंडी कनाल सिस्टम के अंतर्गत नहरों के खालों को पक्का करने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!