टीचर ने छात्र को कार के बोनट पर लटकाकर 10 किमी तक घुमाया : कार से कूदकर अपनी जान बचाई,

by

कपूरथला : सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के गांव शालापुर बेट से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक टीचर ने छात्र को कार के बोनट पर लटकाकर 10 किमी तक घुमाया। सोशल मीडिया पर इस घटना का सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बारे में सुनकर हैरान है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी में एक निजी एकेडमी में आईलेट्स की पढ़ाई कर रहा है। जब वह मोड़ पर खड़ा था तो वहां एक गाड़ी आई, जिसमें टीचर बलजिंदर सिंह सवार था। इसके बाद उसने टक्कर मारी और पूरे एरिया में बोनेट पर लटकाकर घुमाया। पीड़ित ने बताया कि उसने डडविंडी के पास कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसका इलाज सरकारी स्वास्थ्य केंद्र टिब्बा में चल रहा है। इस घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा।
वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार के बोनट पर छात्र है और कार तेज गति से आगे बढ़ रही है। छात्र ने बताया कि टीचर पर पहले से कई मामले दर्ज हैं और पीड़ित अब आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है। इस पूरे मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हरमनप्रीत सिंह निवासी बस्ती गांधा सिंह वाला ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी में आईलेट्स कर रहा है। 26 अक्टूबर की सुबह करीब सवा नौ बजे वह गांव शालापुर बेट के मोड़ पर खड़ा था कि इतने में एक तेज रफ्तार गाड़ी आई, जिसे उसके ही गांव में रहने वाला सरकारी टीचर बलजिंदर सिंह चला रहा था। उसने कार से उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टक्कर से उछलकर वह उसकी कार बी बोनट पर जा गिरा, लेकिन बलजिंदर सिंह ने कार रोकने बजाय दौड़ा ली और उसे उसे जान से मार देने की नीयत से लगभग 10 किलोमीटर शहर में ऐसे ही घुमाता रहा।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे शालापुर से लेकर सुल्तानपुर लोधी, मंडी रोड, उधम सिंह चौक, कपूरथला रोड तक करीब एक घंटे तक ऐसे ही बोनट पर घुमाता रहा, फिर अचानक उसकी कार के आगे वाहन आने से उसने कार धीरे की तो उसने डडविंडी के पास कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कूदने से वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। उसने घटना के बारे में अपना चाचा सुरजीत सिंह को सूचित किया। जिन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे जख्मी हालत में सीएचसी टिब्बा में भर्ती कराया। उसने कहा कि उन्हें बलजिंदर सिंह और उसके साथियों से जान का खतरा है।
पीड़ित ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उन्हें संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। उधर, बलजिंदर सिंह संपर्क करना चाहा तो उनके रिश्तेदार ने बलजिंदर सिंह पर लगे आरोप को झूठ बताया। जसबीर सिंह ने कहा कि बलजिंदर सिंह अपने स्कूल में पत्नी प्रवीण कौर के साथ छुट्टी के लिए अर्जी देने जा रहा था, क्योंकि वह लंबे समय से बीमार चल रहा है।
जब वह उसकी पत्नी स्कूल के बाहर पहुंचे तो उसकी पत्नी अंदर छुट्टी बढ़ाने के लिए अर्जी देने चली गई और बलजिंदर सिंह कार में बैठा रहा तो स्कूल के बाहर हरमनप्रीत सिंह व 15 के करीब साथियों के साथ बलजिंदर सिंह पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। उन लोगों ने कार के शीशे तोड़े। इसके पर बलजिंदर सिंह ने अपनी जान बचाने के लिए कार भगा ली, लेकिन हरमनप्रीत जानबूझकर कार की बोनट पर आ गिरा। उन्होंने कहा कि बलजिंदर सिंह को चोट लगने के कारण सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया है जहां पर उसका इलाज हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत सिंह ने सियासी दबाव में बलजिंदर सिंह पर झूठा केस दर्ज करवाया था। उन्होंने पुलिस से निरपक्ष जांच कर इंसाफ की मांग की है। थाना तलवंडी चौधरियां के एसएचओ एसआई जसपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर क्रास केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्ष अस्पताल में उपचाराधीन हैं, इसलिए किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है और इन पर पहले भी कई केस दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंत्रियों को कंटोल में रखों ….अफसरों ने सीएम भगवान मान को दिया अल्टीमेटम

चंडीगढ़ :  पंजाब में भगवंत मान को शिकायत भेजी है कि जिसमें मंत्रियों को कंटोल रखने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। अधिकारियों ने ऐसा न करने पर कामकाज बायकाट तक की चेतावनी दी...
article-image
पंजाब

ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक :  अध्यक्ष मुख्तियार सिंह ने हैप्पी हीर के नेतृत्व पर जताया भरोसा

गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर की अध्यक्षता में हुई । जिसमें कमेटी ने 22वें राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट की समीक्षा की तथा 23वें...
article-image
पंजाब

ट्रांसमिशन लाइन फाल्ट डिटेक्टर विधुत के क्षेत्र में ला सकता है बड़ी क्रांति : खन्ना

इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग के विद्यार्थियों द्वारा ईजाद टी.एल.एफ.डी. के बारे में खन्ना ने दी केंद्रीय विधुत मंत्री मनोहर लाल खट्टर को जानकारी, मान्यता के लिए किया आग्रह नई दिल्ली । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना...
article-image
पंजाब

184 और वीआईपीज की सिक्योरिटी वापिस

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान  सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए 184 शख्सियतों की सिक्योरिटी वापस लेने के आदेश दिए हैं। इनमें पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, राजसी, सामाजिक तथा धार्मिक नेताओं समेत...
Translate »
error: Content is protected !!