लोग रिश्ते को कलंक बता रहे : 53 साल की म्यूजिशियन ने 20 अक्टूबर को अपने 22 साल के गोद लिए बेटे से शादी

by

चंडीगढ़ : रूस में एक महिला दुआरा अपने बेटे से शादी करने से उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं.। उल्लेखनीय है कि 53 साल की म्यूजिशियन ऐसीलु चिज़ेव्स्काया मिंगालिम ने 20 अक्टूबर को अपने 22 साल के गोद लिए बेटे डेनियल चिज़ेव्स्की से शादी रचाई थी। उनके इस फैसले से रूस के तातारस्तान रिपब्लिक के कजान में हड़कंप मच गया है। बेटे से शादी करने के बाद अब पुलिस ने महिला के बाकी बच्चों को जब्त कर लिया है।
उधर मिंगालिम ने बेटे के साथ शादी करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उनका यह रिश्ता कानूनी है और दोनों की इस पर सहमति है। उन्होंने कहा, ‘हमारा रिश्ता परफेक्ट है। हम दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। हम दोनों एक ही सोच के हैं, प्रशासन ने इस मुद्दे को यूनियन के सामने उठाया और महिला के पांच अन्य गोद लिए बच्चों को जब्त कर लिया है।
7 बच्चे है महिला के : महिला के कुल 7 बच्चे हैं, जिसमें डेनियल चिज़ेव्स्की भी शामिल है, जिससे अब वह शादी कर चुकी है. उन्होंने चार बच्चियों और एक अन्य लड़के को गोद लिया था। साथ ही पिछली शादी से एक जैविक बेटे को भी गोद लिया है। पिछले हफ्ते (20 अक्टूबर) कजान के एक रेस्तरां में 20 अक्टूबर को डेनियल चिज़ेव्स्की और मिंगालिम ने शादी रचाई थी। भले ही इस कपल ने सोचा हो कि नई जिंदगी की शुरुआत अच्छे से करेंगे लेकिन अब लोग उनके रिश्ते को कलंक बता रहे हैं।
जब मिंगालिम से पूछा गया कि क्या उनका रिलेशनशिप फेक है तो उसने कहा कि यह रिश्ता जायज है। यह शारीरिक से ज्यादा आध्यात्मिक है. यह जानकारी अधिकतर लोगों की आंखों से ओझल हो गई।
वह म्यूजिक लिए बना है ‘मैं डेनियल के लिए डरी हुई हूं’ : मिंगालिम ने अपने रिश्ते की प्रकृति के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए कहा, ‘जब मुश्किल वक्त आया है तो मैं डेनियल के लिए डरी हुई हूं। वह म्यूजिक लिए बना है, जंग के लिए नहीं. लेकिन इसी दौरान वह उम्र के ऐसे पड़ाव पर है जहां मर्दों को बाहें उठानी पड़ती हैं। मैं अब सोच रही हूं कि उसकी रक्षा कैसे करूं.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने कुछ परिचितों से सलाह की और उन्होंने मुझे यह उससे शादी करने का सुझाव दिया । मिंगालिम ने कहा कि डेनियल से मुलाकात उस वक्त हुई थी, जब उसकी उम्र महज 13 साल की थी। दोनों की मुलाकात तब हुई थी, जब मिंगालिम कजान में अनाथों को म्यूजिक सिखाती थीं।
उन्हीनों बताया कि दोनों ही ही पैशन म्यूजिक था । इसलिए दोनों डुएट गाने लगे. उन्होंने कई टैलेंट शो में साथ परफॉर्म भी किया। जब डेनियल 14 साल का हुआ तो मिंगालिम ने उसे गोद ले लिया और दोनों साथ ही रहने लगे, मिंगालिम अब अपने नए पति और बाकी गोद लिए बच्चों के साथ मॉस्को शिफ्ट होना चाहती हैं ताकि आजादी से रह सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईएएस गंधर्व राठौर की कहानी अपने आपमें प्रेरणादायक

हिमाचल के अफसर से लव मैरिज, पिंक सिटी से नाता कभी ममता सरकार उनको रिलीव न करने के खिलाफ गई थी हाईकोर्ट एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...
article-image
पंजाब

ब्लॉक स्तरीय कराटे मुकाबले में धमाई स्कूल की छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

गढ़शंकर, 6 फरवरी : शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्म सुरक्षा के तहत ब्लॉक स्तरीय कराटे टूर्नामेंट सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां में आयोजित किये गये। इन मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से भेंट की। विक्रमादित्य सिंह ने सिद्धारमैया के साथ कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश में क्रियान्वित की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जयपुर में विदेशी डिग्री सत्यापन में बड़ा फर्जी FMG सर्टिफिकेट घोटाले का बड़ा पर्दाफाश : मेडिकल काउंसिल कर्मचारी गिरफ्तार।*

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ / जयपुर।  प्रदेश में फर्जी मेडिकल पंजीयन से जुड़े बड़े घोटाले का खुलासा करते हुए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने राजस्थान मेडिकल काउंसिल के कर्मचारी फरहान हसन उर्फ फरहान नकवी...
Translate »
error: Content is protected !!