आईएएस गंधर्व राठौर की कहानी अपने आपमें प्रेरणादायक

by

हिमाचल के अफसर से लव मैरिज, पिंक सिटी से नाता

कभी ममता सरकार उनको रिलीव न करने के खिलाफ गई थी हाईकोर्ट

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवा महिला आईएएस अफसर गंधर्व राठौर को अपने गृह जिले का नया डीसी तैनात किया है।
जानकारी के अनुसार, आईएएस अफसर गंधर्व राठौर की कहानी अपने आप में प्रेरणादायक हैं। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। पहले प्रयास में वह कामयाब नहीं हुई थी। लेकिन फिर दूसरे अटैम्प्ट में सफलता मिली थी।
डीसी गंधर्व राजस्थान के गुलाबी शहर ने नाम से से मशहूर जयपुर की रहने वाली हैं और उनकी स्कूली शिक्षा भी जयपुर से हुई है। उन्होंने वर्ष 2013 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज फॉर कॉमर्स से ग्रेजुएशन पूरी की है। उन्होंने यूपीएससी में 93वां रैंक हासिल किया था।
गौरतलब है कि आईएएस बनने के बाद गंधर्व राठौर को पश्चिम बंगाल कैडर मिला था। हालांकि, बाद में मैरिज ग्राउंड पर उन्होंने अपना कैडर हिमाचल प्रदेश ट्रांसफर करवाया था। उन्होंने साल 2016 हिमाचल कैडर के आईएएस अनुराग चंदर से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। अनुराग चंदर शर्मा कांगड़ा जिले के बैजनाथ के चकोल गांव के रहने वाले हैं और 2016 बैच के अफसर हैं। उन्होंने यूपीएसएसी में 11वां रैंक हासिल किया था। वह लगातार दूसरी बार इस एग्जाम को क्लियर करने के बाद अफसर बने थे। दोनों की लव मैरिज 2017 में हुई थी। दोनों की मुलाकात ट्रैनिंक के दौरान हुई थी।
उधर, अहम बात है कि उन्हें जब हिमाचल कैडर में ट्रांसफर किया गया तो ममता सरकार ने उन्हें कार्यमुक्त करने से इंकार कर दिया था और मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। हाईकोर्ट के आदेश पर बंगाल सरकार ने उन्हें रिलीव किया था। ममता सरकार ने कहा था कि उनके पास अधिकारियों की कमी है।
मंगलवार को आईएएस अफसर गंधर्व राठौर ने पदभार के बाद मीडिया से कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए स्वयं मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला भर में काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें जिला की कमान दी है और यहां पर इसका निर्वहन बखूबी किया जाएगा। गंधर्व राठौर ने बताया कि इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं प्रदान की है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिला के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा में युवती की हत्या : संगरूर की युवती की हत्या, जल्द मिलनी थी स्थायी नागरिकता

संगरूर। बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर कनाडा गई संगरूर शहर की प्रेम बस्ती की 27 वर्षीय अमनप्रीत कौर सैनी की कनाडा के टोरंटो में हत्या कर दी गई। जैसे ही यह दुखद खबर उसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैरा कोट में सड़क निर्माण को 10 लाख, एक सप्ताह में नल लगाने के दिये निर्देश घुमारवीं की कोट ग्राम पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित : राजेश धर्माणी ने सुनी जन समस्याएं

एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 15 जनवरी: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कोट ग्राम पंचायत में जन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार पर कसा शिंकजा : भारतीय दंड संहिता की धारा 201 जोड़ी, मालीवाल के साथ मारपीट करने के आरोप में

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार के खिलाफ ‘सबूत मिटाने और झूठी जानकारी देने’ के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमक्राफ्ट उत्पादों एवं हिमाचली व्यंजनों की भारी मांग : दिल्ली हाट में आयोजित हिम महोत्सव में विभाग को 5 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान

कुल्लू  :  प्रदेश सरकार द्वारा दिल्ली हाट में 30 दिसम्बर 2023 तक  आयोजित होने वाले ‘हिम महोत्सव’ में हिमक्राफ्ट उत्पादों व हिमाचली व्यंजनों की भारी मांग है। इसके अंतर्गत  हिमक्राफ्ट (हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प...
Translate »
error: Content is protected !!