ब्लॉक स्तरीय कराटे मुकाबले में धमाई स्कूल की छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

by
गढ़शंकर, 6 फरवरी : शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्म सुरक्षा के तहत ब्लॉक स्तरीय कराटे टूर्नामेंट सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां में आयोजित किये गये। इन मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल स्टाफ द्वारा इन छात्रों को सम्मानित किया गया। इस संबंधी जानकारी देते स्कूल प्रिंसिपल पूनम शर्मा तथा खुशविंदर कौर डीपीई ने बताया कि इन मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई की कोमल नवमी कक्षा ने 45 किलो भार में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम,  संजना नौवीं कक्षा ने द्वितीय स्थान तथा रुखसार ने 35 किलो भार में तृतीय स्थान, प्रीति 11वीं कक्षा ने 50 किलो भार में द्वितीय स्थान तथा सिमरन ग्यारहवीं कक्षा ने 50 किलो भार में तृतीय स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। छात्राओं को सम्मानित करते समय मुकेश कुमार, कुलविंदर कौर, जसवीर सिंह, परमजीत सिंह, बलकार सिंह बघानिया, दीपक कौशल, कमलजीत कौर, सीमा, मधु संबियाल, कैंपस मैनेजर सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में वॉट्सऐप पर मिलेंगे सरकारी सर्टिफिकेट : ​​​​​​​ सेवा केंद्रों में होलोग्राम और फिजिकल साइन का झंझट खत्म

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने बड़ी पहल की है। अब लोगों को किसी भी तरह के सर्टिफिकेट घर बैठे वॉट्सऐप पर मिलेंगे। उन्हें सिर्फ इसका आवेदन करने के लिए सेवा...
article-image
पंजाब

रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमले का आरोप, AAP से जुड़े होने का दावा

पठानकोट । भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया है कि पठानकोट जाते समय उनके काफिले पर हमला किया गया। वह भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने...
article-image
पंजाब

कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली :23 सितम्बर: भारत सरकार ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों तथा विद्यार्थियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची द्वारा किए गए एक ट्वीट...
article-image
पंजाब

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 241 की मौत : 1 शख्स जिंदा बचा

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार (12 जून 2025) दोपहर टेक-ऑफ के बाद क्रैश हो गया. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विमान में सवार कोई भी जीवित...
Translate »
error: Content is protected !!