धौलाकुआं अनाज मंडी बंद करने की तैयारी पर भड़के बिंदल, बोले- किसान और जनविरोधी फैसला

by

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा- अगले महीने फसल निकलेगी, किसान खरीद को लेकर चिंतित

एएम नाथ। नाहन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर जिले के धौलाकुआं में भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई अनाज मंडी को बंद करने की स्थिति में पहुंचाने के प्रदेश कांग्रेस सरकार के फैसले को किसान और जनविरोधी करार दिया है।

बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार एक के बाद एक जनहित से जुड़े सरकारी संस्थानों को बंद करने की दिशा में कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि लंबे प्रयासों के बाद धौलाकुआं में अनाज मंडी शुरू की गई थी, जिससे नाहन और पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्रों के किसानों को बड़ी सुविधा मिली।

हरियाणा की मंडियों पर निर्भरता हुई थी खत्म

बिंदल ने कहा कि पहले क्षेत्र के किसान धान और गेहूं बेचने के लिए हरियाणा की मंडियों पर निर्भर रहते थे। वहां कई बार किसानों को अपनी फसल की रकम मिलने में लंबा समय लग जाता था। धौलाकुआं मंडी शुरू होने के बाद किसानों को फसल बेचने के 24 से 48 घंटे के भीतर भुगतान मिलने लगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा कांग्रेस सरकार और स्थानीय कांग्रेस विधायक की कथित उदासीनता के कारण अब मंडी बंद होने के कगार पर पहुंच गई है।

‘मंडी की जगह ट्रैक्टर चलाकर कर दी फसल की बिजाई’

बिंदल ने कहा कि कृषि विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर मंडी संचालन को लेकर रोक लगाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर अनाज की खरीद-फरोख्त होती थी, वहां ट्रैक्टर चलाकर फसल की बिजाई कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में मंडी का विस्तार होना चाहिए था। यहां पक्का फड़ और शेड बनाए जाने चाहिए थे, ताकि बारिश और खराब मौसम में किसानों की फसल सुरक्षित रह सके। लेकिन मंडी को विकसित करने के बजाय इसे बंद करने की स्थिति पैदा कर दी गई।

‘किसान चिंतित, फसल की खरीद कहां होगी?’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगले महीने किसानों की फसल तैयार होने वाली है और क्षेत्र के किसान इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनकी उपज की खरीद कहां होगी।

बिंदल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि किसानों के हित में धौलाकुआं अनाज मंडी के मामले को गंभीरता से लिया जाए और मंडी को बंद करने का फैसला रोका जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं की भूमिका संगठन की रीढ़ : जय राम ठाकुर….बोले, वन बूथ टेन यूथ अभियान से हर बूथ पर बढ़त का लक्ष्य

संगठनात्मक जिला सुंदरनगर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति बैठक में शामिल हुए जयराम ठाकुर एएम नाथ। सुंदरनगर/मण्डी :  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर संगठनात्मक जिला सुंदरनगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में लंपी वायरस का बढ़ता प्रकोप, 2500 से अधिक पशु संक्रमित, 90 की मौत

ऊना और सिरमौर  में सबसे ज्यादा असर, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान रोहित जसवाल। ऊना/  शिमला। हिमाचल प्रदेश में लंपी वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अब तक करीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश के लिए दान” अभियान में हिमाचल प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने भी दिया योगदान 

एएम नाथ। चम्बा :    आगामी लोकसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने “देश के लिए दान” नामक एक ऑनलाइन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है जिसका आरम्भ 18 दिसंबर को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट जल्द – इन दिग्गजों की बदल सकती है सीट

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. ऐसे में कांग्रेस इस हफ्ते अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. इस लिस्ट में 15 से 20 उम्मीदवारों के...
Translate »
error: Content is protected !!