वीडियो वायरल : डॉक्टर ने आईजीएमसी शिमला में मरीज से की मारपीट , मरीज के नाक से निकला खून : अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू की, कौन कितना दोषी है, जांच के बाद होगा खुलासा

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला में डॉक्टर द्वारा मरीज की पिटाई करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर मरीज में मुंह पर घूंसे मारटे हुए देखा गया।

आईजीएमसी शिमला के श्वास रोग विभाग में मरीज के साथ चिकित्सक ने मारपीट की है। मारपीट में मरीज के नाक से खून निकला है। वहीं, घटना के बाद मरीज भड़क गए हैं और डॉक्टर की बर्खास्तगी की मांग की जा रही है। मरीज का नाम अर्जुन बताया जा रहा है जो कि इलाज के लिए अस्पताल आया था। परिजनों का आरोप है की डॉक्टर ने तू-तड़ाक कर बात शुरू की, जिसके बाद डॉक्टर मरीज के साथ मारपीट पर उतर गया। वीडियो में साफ देखा जा सकती है कि डॉक्टर मरीज में मुंह पर घूंसे मार रहा है। आईजीएमसी अस्पताल प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में कौन कितना दोषी है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। वीडियो का लिंक मरीज के साथ आए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ हलके में समग्र विकास को किया सुनिश्चित : जनमानस की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : किशोरी लाल

बैजनाथ 7 अगस्त : ग्राम पंचायत भुलाणा और ग्राम पंचायत संन्साई के पटेलनगर में सोमवार को विधायक जनता के दरबार का आयोजन किया गया। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव कृषि,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2.72 करोड़ से निर्मित धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क प्रगति पर: केवल सिंह पठानिया

पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सरकार की प्राथमिकता लदवाड़ा, अनसुई तथा लांझनी पंचायत में सुनीं लोगों की समस्याएं, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश* शाहपुर, 27 फरवरी।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क...
हिमाचल प्रदेश

वन विभाग द्वारा जब्त लकड़ी की जाएगी सार्वजनिक नीलामी

एएम नाथ। चंबा :  वन विभाग द्वारा जब्त की गई लकड़ी की सार्वजनिक नीलामी 7, 8 एवं 9 जुलाई, 2026 को आयोजित होगी। विभाग के अनुसार 7 जुलाई को वन विश्राम गृह सिल्ला, 8...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन शिकायतों के सामाधन के लिए प्रशासन व विभागीय अधिकारियों के प्रयास सराहनीय : कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन के सभागार में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की...
Translate »
error: Content is protected !!