जन शिकायतों के सामाधन के लिए प्रशासन व विभागीय अधिकारियों के प्रयास सराहनीय : कुलदीप सिंह पठानिया

by

चंबा में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन के सभागार में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। बैठक में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के अलावा जिला के प्रशासनिक तथा विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त जन शिकायत निवारण समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न सदस्यों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त मदों बारे विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए। बैठक में अधिकतर मद लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित थे। इसके अलावा कृषि विभाग, एकीकृत बाल विकास परियोजना विभाग, राजस्व विभाग ,वन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खाद एवं पूर्ति विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग इत्यादि से संबंधित मद भी चर्चा में शामिल थे। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व की बैठक में विभिन्न सदस्यों से संबंधित मदों बारे संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्यवाही बारे में सदस्यों को अवगत करवाया गया, तथा उनकी संतुष्टि के उपरांत मदों को बंद किया गया।
इस अवसर पर समापन संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार जन समस्याओं को निर्धारित न्यूनतम समय अवधि में हल करने के लिए वचनबद्ध है उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति चंबा प्रशासनिक तथा विभागीय अधिकारियों के अलावा शिकायत निर्माण समिति के सदस्यों के आपसी सहयोग व समन्वय के साथ जन समस्याओं को हल करने की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस समिति के माध्यम से ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों के लोगों की विकास से संबंधित मांगों के पूरा होने के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को न्याय भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि बैठक में जिन मदों के विषय में चर्चा के उपरांत निर्णय लिए गए हैं उनके बारे में संबंधित सदस्यों को भी सूचित करें। उन्होंने कहा कि जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक का प्रमुख उद्देश्य जन समस्याओं पर गंभीरता के साथ चर्चा कर बेहतर निर्णय लेते हुए उनका हल करना है ताकि न्यूनतम समय अवधि के अंदर लोगों को विकास का लाभ तथा न्याय मिल सके। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागीय अधिकारियों तथा गैर सरकारी सदस्यों का बैठक में सकारात्मक माहौल कायम करते हुए बैठक को सार्थक बनाए रखने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने जन शिकायत निवारण समिति की बैठकों में सदस्यों द्वारा उठाए गए मुदों के संबंध में जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाही की सरहाना की। उन्होंने कहा की भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जन शिकायत निवारण समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में एक बार अवशय आयोजित हो।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान जन शिकायत निवारण समिति की बैठक में सदस्यों के माध्यम से जो भी जन समस्याएं सामने हैं उनका शत प्रतिशत निराकरण किया गया है। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के डीडीएम शुगल को निर्देश दिये की जिला में अतिरिक्त बस रूट चिन्हित किए जाएं ताकी ग्रामीण व दुरदराज क्षेत्रों में लोगों को और बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकें। विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये बह दो दिन के भीतर नए बस अड्डा से पुराने बस अड्डा तक चलने वाली लोकल बसों की समय सारणी निर्धारित करें ताकी इस रूट पर लोगों को आवाजाही के लिए कोई असुविधा न हो।
इससे पूर्व उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष का बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों तथा समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उपायुक्त ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि बैठक में उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने विधानसभा अध्यक्ष को शाल टोपी व चंबा थाल भेंटकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर चंबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज नैयर, भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, भलेई माता मंदिर कमिटी के अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, एसडीएम सलूनी चंद्रवीर सिंह, एसडीएम तीसा राजेश जरयाल, एसडीएम भटियात मनीष सोनी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर सिंह पठानिया, जल शक्ति विभाग राजेश मोंगरा, एचपीएसईबीएल राजीव ठाकुर, उपनिदेशक उद्यान विभाग प्रमोद शाह, पशुपालन विभाग डॉ. राकेश, कृषि विभाग भूपेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, मैडीकल कालेज चंबा के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज गुप्ता, जिला, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश, डीडीएम एचआरटीसी शुगल सिंह, डीएफएससी करण के अलावा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी गण तथा जिला जन शिकायत निवारण समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य गण उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेड क्रॉस सोसाइटी में अंशदान देने के लिए तारा चड्डा को किया सम्मानित

सोलन : अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने रेड क्रॉस सोसाइटी में अंशदान देने के लिए तारा चड्डा को आज उपायुक्त कार्यालय सोलन में सम्मानित किया।  अजय यादव ने कहा कि तारा चड्डा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को चब्बेवाल में बड़ा झटका : कांग्रेस के हल्का इंचार्ज सहित 2 बड़े नेता आप मे शामिल

होशियारपुर। चब्बेवाल में उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जब कांग्रेस के हलका इंचार्ज कुलविंदर सिंह रसूलपुर सहित दो बड़े नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। जिससे पहले से कांग्रेस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

11.30 करोड़ की लागत से शीघ्र बनेगा गढ़शंकर-झुंगियां मार्ग : विरोधी राजनीतिक दल धरना लगाकर सड़क बनने का लेना चाहते हैं श्रेय- रौड़ी

गढ़शंकर :21 अगस्त : आज विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से विधायक तथा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर स्थित अपने कार्यालय में एक प्रैस भेंट में कहा कि गढ़शंकर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

73 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बलात्कार : आरोपी की तलाश जारी

रोहित जसवाल। ऊना: ऊना जिले में 73 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।...
Translate »
error: Content is protected !!