आईटीआई ऊना में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह

by

ऊना: 17 सितंबर: राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सत्र 2021-22 में उतीर्ण हुए प्रशिक्षणार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता सीडीपीओ ऊना कुलदीप दयाल ने की।
समारोह का शुभारम्भ मुख्यातिथि द्वारा ज्योति प्रज्जवलित करके व सरस्वती वन्दना से किया गया। समारोह में विभिन्न व्यवसायों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रशिक्षणार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रशिक्षणार्थियों को व्यवसाय से सम्बन्धित राष्ट्ीय प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
इस मौके पर कुलदीप दयाल ने बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के माध्यम से बच्चों व महिलाओं के लिए संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ई. बीएस ढिल्लों सहित आईटीआई के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में ‘इग्नाइट 2026’ का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा ज़बरदस्त उत्साह

रोहित जसवाल । होशियारपुर ;   रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में नए विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दो-दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम “इग्नाइट 2026” (IGNITE 2026) अत्यंत हर्षोल्लास और ऊर्जा के साथ शुरू हुआ। इस विशेष अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक के खिलाफ FIR दर्ज : सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के आरोपों के तहत विजिलेंस ने पूर्व विधायक होशियार सिंह की एफआईआर दर्ज

विधायक ऐच्छिक निधि मामले में घिरे देहरा के पूर्व विधायक, प्रारंभिक जांच के बाद कार्रवाई शिकायत के आधार पर विजिलेंस का एक्शन, होशियार सिंह पर धन के दुरुपयोग के आरोप एएम नाथ। देहरा :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में डा अंबेदकर भवन निर्मित करने के लिए उठाए जाएंगे कारगर कदम : सामाजिक एकता कायम करने में संत गुरू रविदास का अमूल्य योगदान: पठानिया

 शाहपुर, 17 दिसंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि संत गुरू रविदास ने जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता कायम करने में अमूल्य योगदान दिया है तथा मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने नूरपुर और इंदौरा में किए लगभग 16 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों के शिलान्यास*

नूरपुर, 29 नवंबर। लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज बुधवार को नूरपुर और इंदौरा विधानसभा में लगभग 16 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों और पुल के...
Translate »
error: Content is protected !!