आईसीएसई द्बारा दसवीं कक्षा के परिणाम में गढ़शंकर के माउंट कार्मेल स्कूल के छात्रों ने शानदार किया प्रदर्शन

by

गढ़शंकर: माउंट कार्मेल स्कूल गढ़शंकर के छात्रों ने आईसीएसई परीक्षा में 100% शानदार परिणाम प्राप्त करके शैक्षणिक उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को बरकरार रखा है।
स्कूल पिंर्सीपल सिस्टर मैरिट थामस ने बताया कि अलमोद प्रभाकर ने 98.6% अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिससे स्कूल का नाम रोशन हुआ है। उनकी यह शानदार उपलब्धि संस्थान और पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। वंश कपूर ने 98% अंकों के साथ दूसरा स्थान और आदर्श सिहरा ने 96.6% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जो स्कूल की मजबूत शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। प्रिंसीपल सिस्टर मैरिएटा थॉमस ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों के कुशल नेतृत्व और छात्रों की कड़ी मेहनत के कारण हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि आईसीएसई की परीक्षाओं में कुल 109 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 29 छात्र 90% से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। स्कूल प्रबंधन और स्टाफ ने इस उल्लेखनीय सफलता पर छात्रों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों की कड़ी मेहनत और लगन के साथ-साथ उनके अभिभावकों के मार्गदर्शन और सहयोग की सराहना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेना के जवान की चिट्टे की ओवरडोज से मौत, छुट्टी पर आया था घर : नशा देने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार

रोपड़ : पंजाब में नशे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला रोपड़ जिले के चमकौर साहिब क्षेत्र का है। जहां छुट्टी पर घर आए 28 वर्षीय सेना के जवान कुलजीत...
पंजाब

अमृतसर में थाने के बाहर से मिला आईईडी, जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर: अजनाला पुलिस थाने के बाहर से रविवार को आईईडी बरामद किया गया है। यह वही पुलिस थाना है जहां खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल ने हमला करके अपने साथियों को छुड़ाया था। इस पुलिस थाने...
article-image
पंजाब

सिद्धू फिर ढाल बनेंगे पत्नी नवजोत के लिए … लौटे अमृतसर, क्या पंजाब कांग्रेस में आने वाला है भूचाल

अमृतसर: पंजाब कांग्रेस में जारी राजनीतिक घमासान के बीच पूर्व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को मुंबई से अमृतसर लौट आए है। उनकी वापसी उस समय हुई जब दो दिन...
Translate »
error: Content is protected !!