पंजाब का नया कीर्तिमान स्थापित : शुरुआत से अब तक की सबसे अधिक जीएसटी प्राप्ति, विकास दर में भारत में सबसे आगे

by

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अप्रैल 2026 के लिए कर राजस्व में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है और राज्य ने जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का अपना सबसे अधिक मासिक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) हासिल किया है और इसके साथ ही कुल जीएसटी राजस्व वृद्धि दर में देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है।

हरपाल सिंह ने क्या कहा?

यहां जारी एक प्रेस ब्यान में इस अभूतपूर्व उपलब्धि का विवरण देते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह ने कहा, “राज्य ने 2725.08 करोड़ के शुद्ध जीएसटी के साथ 2987.38 करोड़ का कुल जीएसटी दर्ज किया है. यह शानदार प्रदर्शन वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर शुद्ध जीएसटी में 70.70% की जबरदस्त वृद्धि को दर्शाता है, जो अप्रैल 2025 की हमारी प्राप्ति की तुलना में लगभग 1,129 करोड़ रुपये के प्रभावशाली वृद्धि में परिवर्तित हुआ।

राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब की स्थिति के बारे में विवरण देते हुए, आबकारी एवं कराधान मंत्री ने कहा, “भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार पंजाब ने पोस्ट-सेटलमेंट जीएसटी में 66% की शानदार वृद्धि दर्ज की है, जो पिछले वर्ष के 1,795 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,987 करोड़ रुपये हो गई है. यह हमें देश में सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्य के रूप में स्थापित करता है, जो सर्व-भारतीय विकास औसत को काफी पीछे छोड़ता है और सभी उत्तरी भारतीय राज्यों में अग्रणी है।

वित्तीय आंकड़ों के संदर्भ में जानकारी देते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह ने कहा, “हालांकि वर्ष-दर-वर्ष की तुलना अप्रैल 2025 से 859 करोड़ रुपये के असाधारण आईजीएसटी समायोजन(एडजस्टमेंट) से प्रभावित है, इस कारक को निष्पक्ष करने पर 12.57% का समायोजित कुल वृद्धि और 10.97% का समायोजित शुद्ध वृद्धि सामने आती है. यह स्पष्ट रूप से कर प्रशासन और अनुपालन में हमारे निरंतर सुधारों को दर्शाता है।

इस वित्तीय उपलब्धि का श्रेय कठोर प्रशासनिक उपायों को देते हुए, आबकारी एवं कराधान मंत्री ने कहा, “हमारे मजबूत जीएसटी वृद्धि का श्रेय पूरे पंजाब में तेज की गई प्रवर्तन गतिविधियों को जाता है. डेटा एनालिटिक्स का व्यापक उपयोग, समन्वित फील्ड कार्रवाई और खुफिया जानकारी पर आधारित निरीक्षणों के माध्यम से, हम 175 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाने में सफल रहे हैं. इसके अलावा, इस अप्रैल में आयरन एंड स्टील सेक्टर में एक विशेष टैक्स चोरी विरोधी अभियान के दौरान, हमने एक ही दिन में लगभग 200 वाहनों को जब्त करके एक रिकॉर्ड प्रवर्तन ड्राइव चलाई है।

जीएसटी राजस्व संग्रह पर क्या बोले चीमा?…मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य के राजस्व आधार को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जोर देकर कहा, “जीएसटी राजस्व संग्रह में पंजाब का शीर्ष स्थान कर विभाग की केंद्रित रणनीति का प्रमाण है, जो प्रौद्योगिकी-संचालित प्रवर्तन को वास्तविक करदाताओं की सुविधा के साथ सहज रूप से जोड़ता है. हम सभी नियमों का पालन करने वाले करदाताओं के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और सहायक कर प्रणाली सुनिश्चित करते हुए टैक्स चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के 130 छात्र कनाडा की यूनिवर्सिटी ने IT के एक विषय में फेल किए : स्टूडेंट्स ने शुरू किया धरना प्रदर्शन

अल्गोमा (कनाडा ) : कनाडा के अल्गोमा विश्वविद्यालय में इस समय तनाव का माहौल है। क्योंकि यूनिवर्सिटी द्वारा फेल किए गए छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह धरना प्रदर्शन कनाडा...
article-image
पंजाब

संदीप राणा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

गढ़शंकर। बीत भलाई कमेटी के अध्यक्ष संदीप राणा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख,...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब में सुपर सीएम हैं केजरीवाल, खुद करते हैं ट्रासंफर-पोस्टिंग: हरसिमरत कौर

नई दिल्ली ।  तकालीन सत्र में बुधवार को संसद में बोलते हुए अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर चुनावी प्रक्रिया और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब में...
article-image
पंजाब

LTSU Signs Landmark MoU with

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/July 31 :  Lamrin Tech Skills University (LTSU), Punjab, signed a Memorandum of Understanding (MoU) with Aspiring Leaders India Foundation (ALIF), the India Foundry for Aspire Institute, an independent nonprofit organization originally...
Translate »
error: Content is protected !!