आक्सीजन कंसट्रेटर बैंक स्थापित, 33 मशीनों से शुरुआत, जरुरतमंद मरीजों को मिलेगी नि:शुल्क सुविधा

by

डिप्टी कमिश्नर की ओर से कंसट्रेटर देने व प्रयोग पर निगरानी के लिए कमेटी गठित
होशियारपुर : कोरोना वायरस से पीडि़त मरीजों को अब आक्सीजन कंसट्रेटर की जरुरत पडऩे पर जिला प्रशासन यह सुविधा नि:शुल्क प्रदान करेगा, जिसकी शुरुआत आज डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने स्थानीय रैड क्रास सोसायटी कांप्लेक्स में आक्सीजन कंसट्रेटर बैंक की स्थाप्ति से करवाई।
जिला प्रशासन की ओर से सन फाउंडेशन, सरबत दा भला ट्रस्ट व अन्य संस्थाओं के सहयोग से यह प्रयास शुरु किया गया है, जिसके अंतर्गत पहले पढ़ाव में 33 कंसट्रेटर मरीजों की सुविधा के लिए रखे गए हैं व आने वाले दिनों में इनकी गिनती और बढ़ाई जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आक्सीजन कंसट्रेटर बैंक की शुरुआत के मौके पर बताया कि मरीजों को नि:शुल्क सुविधा व इन मशीनों के सही प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। उन्होंने बताया कि कमेटी में सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी नरेश गुप्ता को कोआर्डिनेटर व जिला स्वास्थ्य व परिवार कल्याण अधिकारी डा. सुनील अहीर के साथ समाज सेवक आज्ञा पाल सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कमेटी की ओर से जरुरतमंद मरीजों को यह कंसट्रेटर 7 से 10 दिन या फिर कमेटी की ओर से दिए गए समय तक नि:शुल्क मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कंसट्रेटर ले जाने व वापिस करने की सारी जिम्मेदारी मरीज के पारिवारिक सदस्यों की होगी। उन्होंने बताया कि कमेटी सदस्यों के साथ तालमेल कर जरुरतमंद मरीज कंसट्रेटर घर ले जा सकेंगे।
बाक्स
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आने वाले समय में कोरोना के मरीजों को जरुरी हर सुविधा आसानी से यकीनी बनाई जाएगी। उन्होंने मरीजों को अपील की कि वे डाक्टर की लिखी स्लिप, मरीज व उसकी देखभाल करने वाले के आधार की कापी देने व कमेटी की ओर से दिया फार्म भर कर यह सुविधा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि रैड क्रास सोसायटी के स्टाफ व वालंटियर की ओर से कंसट्रेटर लेकर जाने वाले मरीजों के घरों में जाकर कंसट्रेटर के प्रयोग की समीक्षा करने के साथ-साथ मरीजों का हालचाल भी पूछा जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी को भी कंसट्रेटर की जरुरत पडऩे पर वे रैड क्रास सोसायटी के सचिव नरेश गुप्ता के साथ उनके मोबाइल नंबर 98556-10345 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब की युवती से हरियाणा में गैंगरेप : 4 लोगों ने पहले उसे शराब पिलाई, नशीला पदार्थ भी पिलाया, फिर गैंगरेप किया

हिसार  : हरियाणा में पंजाबी की युवती को मानसा जाने के लिए अनजान युवकों से कार से लिफ्ट लेनी महंगी पड़ गई। कार सवार 28 साल की युवती को मानसा ले जाने के बजाय...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा स्कूल विंग के छात्रों ने बाहरवीं की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, 100 प्रतिशत नतीजा

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 2024-25 की बाहरवीं कक्षा की परीक्षा में रयात बाहरा 10+2 स्कूल विंग द्वारा 100% परिणाम प्राप्त करना स्कूल की एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने न...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल द्वारा हरजीत सिंह भातपुर तथा जोगा सिंह इब्राहिमपुर को प्रांतीय पदाधिकारी नियुक्त किया

गढ़शंकर: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल तथा गढ़शंकर से पूर्व विधायक व शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां द्वारा पार्टी प्रति निभाई गई प्रशंसनीय सेवाओं को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंदिर के लाउडस्पीकर पर आपत्ति जताना वकील को पड़ा महंगा : भीड़ ने की बेरहमी से पिटाई

महाराष्ट्र के बीड जिले की अंबाजोगाई तहसील के सांगांव गांव में एक महिला वकील पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता ज्ञानेश्वरी अंजन ने गांव के सरपंच और उनके कुछ सहयोगियों पर गंभीर...
Translate »
error: Content is protected !!