मोबाइल शॉप पर फायरिंग : लूट की कोशिश नाकाम, लोगों के विरोध के बाद बाइक छोड़कर भागे बदमाश

by

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित माधोपुरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाया। हालांकि, स्थानीय लोगों की बहादुरी और जवाबी हमले के कारण बदमाश लूट की वारदात को पूरी तरह अंजाम देने में नाकाम रहे और अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अंजार आलम अपनी दुकान ‘साहिल टेलीकॉम’ पर अकेले थे, तभी बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही लूटपाट शुरू कर दी। जब अंजार आलम ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनके दाहिने हाथ में चोट आई है।

गोली चलने की आवाज सुनकर पास के किराना स्टोर मालिक निक्कू तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने निक्कू पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और वे लहूलुहान हो गए। वारदात के दौरान शोर मचने पर आसपास के लोग भारी संख्या में वहां जमा हो गए। निहत्थे लोगों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों पर जवाबी हमला बोल दिया।

इस झड़प के दौरान बदमाश अपनी बाइक से गिर गए। एक आरोपी पैदल ही गलियों की ओर भाग निकला, जबकि दूसरा आरोपी बाइक उठाकर पिस्तौल दिखाते हुए भागने की कोशिश करने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बदमाशों की बाइक को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

रेहड़ी वाले सिर्फ टेक-अवे की दे सकेंगे सर्विस, रेहड़ी पर खिलाने पर होगी पाबंदी

खाद्य पदार्थ की रेहड़ी वालों को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक की छूट के आदेश जारी होशियारपुर I  जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने खाद्य पदार्थों की रेहड़ी लगाने वालों को रोजाना...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने विभिन्न जगहों से मोटसाईकल चोरी करने के आरोपी दो युवको को ग्रिफतार किया, चोरी के सात मोटरसाईकल बरामद

गढ़शंकर: गांव मोयला के निर्मल सिंह पुत्र बिक्कर सिंह की मोटरसाईकल चोरी की शिकायत पर दो युवकों को पुलिस ने ग्रिफतार किया तो उनके  दुारा चोरी किए गए सात मोटरसाईकल विभिन्न जगहों से चोरी...
article-image
पंजाब

शादी में जश्न के दौरान सरपंच के पति को लगी गोली,मौत : फिर भी फायरिंग करता रहा शख्स, 

गोराया : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। शादी में जश्न के दौरान फायरिंग हुई। गोली लगने से सरपंच का पति डीजे फ्लोर पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।...
article-image
पंजाब

डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री को केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किए जाने पर राजस्थान सरकार के संसदीय एवं विधि केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने...
Translate »
error: Content is protected !!